{"_id":"602fecea8ebc3ee925571c67","slug":"rajpura-injured-youth-broke-murder-case-registered-february-14-murderous-attack-done-party-kept-marriage-patiala-news-pkl404540418","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा में घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का केस दर्ज, 14 फरवरी को विवाह की रखी पार्टी में किया था जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा में घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का केस दर्ज, 14 फरवरी को विवाह की रखी पार्टी में किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन
राजपुरा। गांव सूरल खुर्द में तेजधार हथियारों से किए हमले में घायल युवक ने इलाज के दौरान चंडीगढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में सदर पुलिस ने हत्या के धाराओं में वृद्धि करते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव सूरल खुर्द निवासी बहादुर खान ने बताया कि गांव के सरकारी पैलेस में 14 फरवरी को विवाह की रखी पार्टी में उसके साथ भतीजा रिंकू खान भी मौजूद था। रात करीब 10 बजे गांव निवासी हरिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, गुरसेवक सिंह, काका सिंह, गुरिंद्र सिंह जगदीश सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अन्य लोग बिना बुलाए आकर डीजे में विघ्न डालने लगे। आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो जान से मारने की धमकियां देते हुए गाली गलोज करने लगे। किसी तरह उनको समझाकर पैलेस से बाहर भेज दिया। इसके बाद आरोपी पैलेस से बाहर आकर ललकारने लगे, जिन्होंने तलवारों के अलावा डंडे सोटे पकड़े हुए थे।
बहादुर खान के साथ उसके भतीजे रिंकू खान के पैलेस से बाहर निकलने पर हरिंद्र सिंह और हरप्रीत सिंह ने गंडासी और तलवारों से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों के हमले से दोनों घायल होकर नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी जगदीश सिंह, गुरमीत सिंह, गुरसेवक सिंह, काका सिंह, गुरिंद्र सिंह ने भी डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर रिश्तेदार पैलेस से बाहर आए तो आरोपी फरार हो गए। घायल होने पर दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से रिंकू खान को पहले राजिंद्रा अस्पताल पटियाला और फिर चंडीगढ़ रेफर किया गया। वीरवार को रिंकू खान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हरिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, काका सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरिंद्र सिंह, जगदीश सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।