फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajpur youth deported from America started a business written on poster Deport By US inspiring story

अमेरिका से निर्वासित पंजाब के युवक ने शुरू किया बिजनेस... दूर-दूर से आ रहे लोग, पोस्टर पर लिखा Deport By US

Wed, 19 Feb 2025 08:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 19 Feb 2025 08:06 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला के राजपुरा का एक युवक ने दूसरे लोगों के लिए मिसाल पेश की है। यह युवक भी हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटा है। युवक ने इन कठिन परिस्थितियों को एक नई दिशा में बदलते हुए अपने जीवन में एक नया मोड़ लाया है।

विज्ञापन
Rajpur youth deported from America started a business written on poster Deport By US inspiring story
अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवक ने शुरू किया कारोबार। - फोटो : संवाद

विस्तार

अवैध तरीके से अमेरिका गए भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने पर देश में विवाद खड़ा हुआ है। इस पूरे मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है। वहीं यूएस से निर्वासित होकर लौटे युवाओं के आगे कई तरह की परिस्थितियां बनी हुई है। क्योंकि युवा ने 40 से 50 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। वहीं पंजाब के पटियाला के राजपुरा का एक युवक ने दूसरे लोगों के लिए मिसाल पेश की है। यह युवक भी हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटा है। युवक ने इन कठिन परिस्थितियों को एक नई दिशा में बदलते हुए अपने जीवन में एक नया मोड़ लाया है। इस शख्स ने राजपुरा में ही अपना कारोबार शुरू कर दिया है। जिस वजह से यह युवक सूर्खियों में आ गया है। 

विज्ञापन


वायरल हो रहे इस वीडियो में इस शख्स को अपनी रेहड़ी पर कुलचा और बर्गर बेचते हुए देखा जा सकता है। लेकिन जो बात इसे खास बनाती है, वह है रेहड़ी के ऊपर लगा एक स्टिकर, जिस पर लिखा है डिपोर्ट बाय यूएसए। यह शख्स अमेरिका से लौटने के बाद खुद को पुनः स्थापित करने की दिशा में एक नई शुरुआत कर रहा है और इस कदम को देखकर लोग उसकी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरक कहानी
यह वीडियो राजपुरा के एसडीएम आवास के पास का है, जहां यह शख्स अपने नए काम की शुरुआत कर चुका है। लोग इसे केवल एक व्यावसायिक प्रयास नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की एक प्रेरक कहानी मान रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इस शख्स ने अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटने के बाद निराश होने के बजाय, अपने संघर्ष को साहस और मेहनत से बदलने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छा शक्ति से हासिल की जा सकती है सफलता 
शख्स अब कुलचे और बर्गर की रेहड़ी लगाकर अपना कारोबार शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों के बीच खासा लोकप्रिय भी हो रहा है। दूर-दूर से भी लोग यहां आ रहे हैं। वीडियो में इसे देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हो रहे हैं और इस शख्स की मेहनत को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। जहां एक ओर डिपोर्टेशन के कारण अन्य लोग खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं इस शख्स ने अपने काम से यह साबित कर दिया कि कोई भी मुश्किल हालात के बावजूद मेहनत और इच्छा शक्ति से सफलता हासिल की जा सकती है। इसलिए यह दूसरों के लिए भी प्रेरणादायी बन गया है।

दूसरों को भी दिया संदेश
इस घटना ने न केवल उस शख्स को उत्साह और समर्थन दिया है, बल्कि यह एक संदेश भी देता है कि जीवन में कोई भी कठिनाई आ सकती है, लेकिन अगर हम उसकी दिशा सही ढंग से तय करें, तो वह हमें नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग उसे अपने जीवन में प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं। इस कदम से यह साबित हो गया है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, मनुष्य को कभी हार नहीं माननी चाहिए। इस शख्स की मेहनत और सकारात्मक सोच ने उसे अपने सपनों को फिर से हासिल करने का मौका दिया है और यह प्रेरणा देने वाली कहानी आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। 

नाम बताने के लिए तैयार नहीं
जब इस शख्स से उस बात की गई तो उसने अपना नाम नहीं बताया और बस इतना ही कहा कि वह रोजपुरा के आलमपूर गांव का रहने वाला है। हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटा हूं। मजबूरी में यह काम करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed