फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajindera Hospital, strikes, contract nurse, picketing, Patiala

हड़ताली कांट्रेक्ट नर्सों ने ओपीडी के बाहर लगाया धरना

Fri, 24 Jun 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 24 Jun 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Rajindera Hospital, strikes, contract nurse, picketing, Patiala
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की ओपीडी के बाहर धरना देती हड़ताली कांट्रैक्ट नर्सें। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी राजिंदरा अस्पताल की हड़ताली कांट्रेक्ट नर्सों ने शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि शुक्रवार को भी वीरवार की तरह ओपीडी और ओटी खुले रहे। कांट्रेक्ट नर्सों ने साफ किया कि जब तक उन्हें रेगुलर करने संबंधी सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। गौरतलब है कि कांट्रेक्ट नर्सों ने वीरवार देर शाम पटियाला-संगरूर रोड पर पसियाना पुल से धरना खत्म कर दिया था। 
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए प्रधान कर्मजीत कौर औलख ने सरकार पर वादाखिलाफी करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार हर बार वादे करती है लेकिन जल्द ही मुकर जाती है। कांट्रेक्ट नर्सें पिछले कई सालों से मामूली तनख्वाहों पर काम कर रही हैं लेकिन इन्हें रेगुलर नहीं किया जा रहा है। इसके चलते इनके लिए अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। अगर जल्द रेगुलर नहीं किया गया तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। इसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी। प्रधान औलख ने बताया कि प्रिंसिपल सेक्रेटरी दफ्तर की तरफ से उन्हें जल्द रेगुलर होने का आश्वासन दिलाया गया है लेकिन उनका धरना नोटिफिकेशन जारी होने तक जारी रहेगा। केवल कोरे वादों पर अब भरोसा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed