{"_id":"5ee36efe8ebc3e42cf7f1c4d","slug":"rajindara-lake-will-be-beautification-work-soon-patiala-news-pkl3779069148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरासती राजिंदरा लेक का जल्द होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरासती राजिंदरा लेक का जल्द होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरासती राजिंदरा लेक के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को लेक का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मेयर ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एसएल गर्ग और सहित अन्य अधिकारियों के साथ विस्तार से बात की।
मेयर ने बताया कि राजिंदरा लेक के सौंदर्यीकरण पर 5 करोड़ 4 लाख, 22 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं। करीब 10.33 एकड़ में स्थित राजिंदरा लेक के जिस हिस्से में पानी भरा जाना है उसका कुल रकबा करीब साढ़े आठ एकड़ है। बताया कि भाखड़ा नहर से एक रजवाहे के माध्यम से विरासती लेक तक पानी की व्यवस्था पहले से है जो आज भी पूरी तरह से सफलता से काम कर रही है। करीब सवा किलोमीटर लंबा साइक्लिंग ट्रैक लेक के चारों और तैयार किया जाएगा। पर्यटकों को लुभाने और लेक की सुंदरता को बढ़ाने के लिए पांच फव्वारे लगाए जाएंगे। जिनमें से एक फव्वारा करीब 80 फुट तक का, दो 50-50 फुट तक पानी गिराएंगे। इसके अलावा अन्य दो फव्वारे पानी को चारों और बिखेरने का काम करेंगे।
सुरक्षा कारणों से लेक में जलस्तर छह फुट तक रखा जाएगा, जबकि लेक के चारों और 14 फुट तक पत्थर लगाकर किनारों को पक्का किया गया है। महात्मा गांधी की प्रतिमा वाले स्थान के एक हिस्से की दीवार को पक्का करने के साथ-साथ लेक के चारों और सुंदर रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी।