फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   rain, wheat, wet, mandi

बारिश से मंडियों में पड़ा हजारों टन गेहूं भीगा

Mon, 12 May 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 12 May 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
rain, wheat, wet, mandi
बरसात से सोमवार को जिले की मंडियों में पड़ा हजारों टन गेहूं भीग गया। दावों के विपरीत मंडियों में बारिश से बचाव के लिए न तो पर्याप्त तिरपाल थे और न ही गेहूं की बोरियों के नीचे रखने के लिए लकड़ी के स्टैक। इनमें ज्यादातर गेहूं वह था, जो बिकने के बाद लिफ्टिंग के इंतजार में पड़ा है। कुछ दिनों से मंडियों में गेहूं की आवक कम हो गई है, इसलिए किसानों का तो थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन बारिश से खरीद एजेंसियों को काफी नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन




सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अचानक आकाश में बादल छा गए और फिर कुछ देर बाद बारिश होने लगी। इसके बाद रूक-रूक कर दो-तीन घंटे बारिश होती रही। इससे मौसम भले ही खुशगवार हो गया है और लोगों को झुलसा देने वाली बारिश से राहत मिल गई है। लेकिन मंडियों में पड़ा गेहूं भीग गया। इस समय जिले की मंडियों में कुल 45 हजार टन गेहूं लिफ्टिंग के इंतजार में पड़ा है।
विज्ञापन



गेहूं शेडों के बाहर खुले में लिफ्टिंग के लिए रखा है। मौसम खराब होते ही कुछ मंडियों में लिफ्टिंग के लिए पड़े इस अनाज को तिरपालों से तो ढक दिया गया, लेकिन बोरियों के नीचे लकड़ी की कोई स्टैकिंग नहीं थी, जिससे बारिश का पानी बहकर आने से गेहूं गीला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले कुछ दिनों से मंडियों में आवक कम हो रही है। सोमवार को भी जिले की मंडियों में केवल 1515 टन गेहूं की ही आवक हुई। इनमें से ज्यादातर गेहूं शेडों के नीचे रखा हुआ था। जिला मंडी अफसर गुरभजन सिंह ने माना कि गेहूं की बोरियों के नीचे लकड़ी के स्टैकिंग नहीं रखी जाती है, जिससे अनाज गीला हो जाता है। साथ ही उन्होंने माना कि कई मंडियों में तिरपालों की कमी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिके माल को मंडियों से उठवा कर गोदामों में रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed