फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain thunderstorms expected in Punjab Four-day Yellow Alert 12 districts

पंजाब में गरज-चमक के साथ होगी बारिश: चार दिन का यलो अलर्ट जारी, 12 जिलों में तेज हवाएं बढ़ाएंगी ठंडक

Tue, 06 Oct 2026 07:58 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Tue, 06 Oct 2026 07:58 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में पंजाब में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। 6 और 7 अक्टूबर को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। 8 और 9 अक्टूबर को भी गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
Rain thunderstorms expected in Punjab Four-day Yellow Alert 12 districts
छाए बादल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज बिगड़ने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज से पंजाब के लिए चार दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब के 12 जिलों में गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को पंजाब में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। इससे अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज होने से अब यह सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर हो गया है। पंजाब में सबसे अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस का पारा बठिंडा में दर्ज हुआ। वहीं अमृतसर का पारा 35.2 डिग्री, लुधियाना का 35.0 डिग्री, पटियाला का 35.6 डिग्री, पठानकोट का 33.0 डिग्री, गुरदासपुर का 34.0 डिग्री और रूपनगर का 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में पंजाब में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। 6 और 7 अक्टूबर को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। 8 और 9 अक्टूबर को भी गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed