फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain chance again in Chandigarh and Punjab weather update

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में फिर करवट बदलेगा मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश; क्या है IMD की भविष्यवाणी

Tue, 15 Apr 2025 09:45 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Apr 2025 09:45 AM IST
सार

गर्मी की मार झेल रहे पंजाब चंडीगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा। इसके चलते तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Rain chance again in Chandigarh and Punjab weather update
बारिश से बचने के लिए छाता लिए बच्ची। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पंजाब में अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हैं। हालांकि दो से तीन दिन पहले मौसम में आए बदलाव के बाद गर्मी से थोड़ा राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से सूरज के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले तीन दिन 15 से 17 अप्रैल तक तापमान में 5 से 6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन


हालांकि राहत की बात यह है कि पंजाब समेत राजधानी चंडीगढ़ में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 18 अप्रैल से अगले तीन दिन तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। खास तौर से 18 अप्रैल को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन


सोमवार को मौसम साफ रहा और सूबे में सबसे अधिक 38 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 17.5 डिग्री का न्यूनतम पारा मोगा का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री, लुधियाना का 36.5 डिग्री, पटियाला का 36.3 डिग्री, पठानकोट का 33.3 डिग्री, फिरोजपुर का 37.3 डिग्री, जालंधर का 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 21.0 डिग्री, लुधियाना का 19.8 डिग्री, पटियाला का 20.0 डिग्री, पठानकोट का 19.0 डिग्री, बठिंडा का 19.4 डिग्री, फिरोजपुर का 18.6 डिग्री, फरीदकोट का 20.5 डिग्री, जालंधर का 18.4 डिग्री दर्ज किया गया।

फिर चढ़ने लगा सूरज का पारा, तापमान सामान्य से अधिक पहुंचा
लाजधानी चंडीगढ़ में बीते दिनों बारिश से मिली हल्की राहत के बाद एक बार फिर से सूरज ने तेवर दिखाने लगा है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की उम्मीद जताई है।

अब चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे लोगों को गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को भी तेज धूप के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


19 के बाद मौसम में बदलाव संभव
चंडीगढ़ मौसम केंद्र का कहना है कि दिन के समय धूप तेज रहेगी और उमस में भी बढ़ोतरी हो सकती है जिससे दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 19 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव संभव है। इस दौरान हल्की बारिश या बादल छाने के साथ तेज हवा चलने की संभावना बन सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन फिलहाल लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed