{"_id":"66b251fede49f1b4bf0928e4","slug":"rain-alert-at-some-places-in-the-state-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5221-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: सूबे में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: सूबे में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं, सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। तापमान में सोमवार के मुकाबले कोई अंतर दर्ज नहीं किया गया। सबसे अधिक 38.1 डिग्री का पारा फरीदकोट का रहा। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक देखने को मिला। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब में कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 10 अगस्त के लिए भी यलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दिन भी कुछ जगहों पर ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं आठ व नौ अगस्त को कुछेक जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। उधर, हिमाचल के सात जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, किन्नौर और शिमला के कई क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी भी जारी हुई है।
मंगलवार को रूपनगर में 4.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई, जबकि एसबीएस नगर में 0.5, फिरोजपुर में 1.0, मोगा में 0.5 एमएम की बारिश रही। अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, लुधियाना का 35.4, पटियाला का 35.2, पठानकोट का 34.3, बठिंडा का 36.3, गुरदासपुर का 37.0, बरनाला का 34.4, जालंधर का 36.0 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 24 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 29.4, लुधियाना का 27.5, पटियाला का भी 27.5, बठिंडा का 29.2, फाजिल्का का 27.6, फिरोजपुर का 28.0, जालंधर का 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।