फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain alert at some places in Punjab today

Patiala News: पंजाब में आज कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट

Mon, 02 Sep 2024 10:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Rain alert at some places in Punjab today
बारिश के चलते पारा गिरकर 36.2 डिग्री हुआ, लुधियाना व पटियाला का तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब में मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। उधर सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के चलते तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। मोहाली में सबसे अधिक 70.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। वहीं पठानकोट में 1.5 एमएम की बारिश रही है। सबसे अधिक 36.2 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 23.9 डिग्री का न्यूनतम तापमान मोहाली का दर्ज किया गया।

सोमवार को लुधियाना व पटियाला का तापमान सामान्य से नीचे गिर गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, लुधियाना का 33.1 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे), पटियाला का 33.0 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पठानकोट का 32.6 डिग्री, बरनाला का भी 32.6, एसबीएस नगर का 31.9, गुरदासपुर का 33.5, फिरोजपुर का 34.6, जालंधर का 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 28.7, लुधियाना का 27.2, पटियाला का भी 27.2, पठानकोट का 26.5, बठिंडा का 29.1, फरीदकोट का 27.8, बरनाला का 27.3, जालंधर का 27.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed