फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   railway straik

दोपहर बाद रेल अधिकारियों के दफ्तर में लगे ताले

Fri, 17 Jul 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 17 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के रेलकर्मियों के तबादले को लेकर शुक्रवार यूआरएमयू और रेल अधिकारियों के बीच विवाद पैदा हो गया। इस विवाद के चलते रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के अधिकारी दोपहर बाद दफ्तरों में ताले लगाकर आधे दिन की छुट्टी पर चले गए।
विज्ञापन


उधर, यूनियन का आरोप है कि अधिकारी अपनी मनमर्जी और दूसरी यूनियन के इशारे पर लुधियाना के कुछेक कर्मियों के तबादले करने में जुटे हुए थे, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। यूनियन ने सीनियर डीएमई तायल के खिलाफ उसके दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


यूनियन नेताओं का आरोप है कि सीनियर डीएमई तायल ऑपरेटिंग विभाग के कुछेक कर्मियों के तबादले नियमों को ताक पर रख कर किए जा गए हैं। यूनियन मनमोहन कपूर, पंकज मेहता व बलबीर सिंह का कहना है कि वो अधिकारी से इस गलत तबादलों को रद करने संबंधी मिल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी यूनियन के दबाव के चलते उक्त अधिकारी तबादलों को ठीक नहीं कर रहा था इसीलिए यूनियन को उसके खिलाफ रोष प्रदर्शन करना पड़ा। यूनियन की नारेबाजी सुन रेल मंडल कार्यालय के विभिन्न ब्रांचों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। यूनियन नेताओं के रोष को देखते हुए सभी ने अपने दफ्तरों में ताले लगाकर दोपहर बाद आधे दिन की छुट्टी पर चले गए। यूनियन ने कहा कि जब तक सही तरीके से तबादले नहीं किए जाते उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed