फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Intruniwarsiti Handball Championship, 32 teams were taking part, Patiala

जम्मू यूनिवर्सिटी ने गौतम बुध यूनिवर्सिटी को हराया

Sat, 19 Nov 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 19 Nov 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
 Punjabi University, Intruniwarsiti Handball Championship, 32 teams were taking part, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित हैंडबाल चैंपियनशिप के प्रतिभागियों के साथ मुख्य मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के हैंडबाल खेल मैदान में उत्तर क्षेत्रीय इंटरयूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर एग्जाम और वित्त अधिकारी डा. बलजीत सिंह सिद्धू ने किया।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में उत्तरी भारत से पुरुष व महिलाओं की 32 यूनिवर्सिटियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। चैंपियनशिप के उद्घाटन मौके विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के जरिये मुख्य मेहमान को सलामी दी। इस मौके पर यूनिवर्सिटी की स्टार हैंडबाल खिलाड़ी मनविंदर कौर ने सभी खिलाड़ियों को नशा रहित खेल खेलने की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


आज के विभिन्न मुकाबलों के नतीजों के मुताबिक पुुरुष वर्ग में जम्मू यूनिवर्सिटी ने गौतम बुध यूनिवर्सिटी को 23-9 के साथ, पीएयू लुधियाना ने सीसीएस हिसार यूनिवर्सिटी को 29-11 के साथ, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर को 30-20, एमजेपीआर यूनिवर्सिटी बरेली ने लखनऊ यूनिवर्सिटी को 24-18 के साथ, सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ ने डा. बीआरए यूनिवर्सिटी आगरा को 27-7 के साथ, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने एमआरएस पीटीयू बठिंडा को 28-13 के साथ, पीटीयू जालंधर ने एचपी शिमला को 17-15 के साथ, एमवी यूनिवर्सिटी मेरठ ने कुमाउ यूनिवर्सिटी नैनीताल को 15-5 के साथ हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर महिलाओं के वर्ग में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने गुरु नानक देव अमृतसर को 25-23 के साथ और डा. आरएमएल अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद ने जम्मू यूनिवर्सिटी को 25-22 के साथ हराया। 


इस मौके पर मुख्य मेहमान डा. बलजीत सिंह ने कहा कि जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत ही एकमात्र जरिया है। यह यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की मेहनत का ही नतीजा है कि जो पीयू पिछले 9 सालों से देश की सर्वश्रेष्ठ खेल ट्राफी माका जीतती आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed