फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, International Punjabi Development Conference, Vice-Chancellor, Patiala

पंजाबी भाषा से फैलाएं वैज्ञानिक चेतनाः डा. जसपाल सिंह

Fri, 20 Jan 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 20 Jan 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, International Punjabi Development Conference, Vice-Chancellor,  Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पंजाबी विकास कांफ्रेंस के समापन के मौके पर पहुंची शख्सियत को सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने कहा कि पंजाबी भाषा, साहित्य और सभ्याचार को ज्ञान विज्ञान से तोड़कर नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने पंजाबी के विकास के लिए कहा कि वर्तमान समय में पंजाबी भाषा के माध्यम से समाज में ज्यादा से ज्यादा वैज्ञानिक चेतना फैलाना ही शिक्षा, साहित्य, सभ्याचार और कला का मकसद होना चाहिए। 
विज्ञापन


इस मौके पर वीसी ने आए मेहमानों को सम्मान चिन्ह् देकर नवाजा। वह यूनिवर्सिटी के पंजाबी भाषा विकास विभाग की ओर से आयोजित 33वीं अंतरराष्ट्रीय पंजाबी विकास कांफ्रेंस के समापन के मौके बोल रहे थे। इस मौके पर महाराजा रणजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी बठिंडा के वीसी डा. मोहन पाल सिंह ईशर ने कहा कि पंजाबी भाषा को विज्ञान की रोशनी में लपेट कर फैलाना चाहिए जिससे यह व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हो। 
विज्ञापन


पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना के प्रधान डा. सुखदेव सिंह सिरा ने भारतीय संविधान के हवाले से कहा कि हमको अपने अस्तित्व के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। पंजाबी एकेडमी दिल्ली के सचिव गुरभेज सिंह गुराइया ने कहा कि पंजाबी भाषा को रोजगारोन्मुखी बनाने के साथ हम हर क्षेत्र में आगे निकल सकते हैं। इस मौके पर विभाग के प्रोफेसर डा. अमरजीत कौर ने कांफ्रेंस के बारे में रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed