फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Bhai Kahn Singh Nabha commemoration lecture, Professor Prithypal Singh, Punjab

ज्ञान का खजाना बनाता है अमीरः डा. जसपाल सिंह

Wed, 07 Dec 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 07 Dec 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, Bhai Kahn Singh Nabha commemoration lecture, Professor Prithypal Singh,  Punjab
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में प्रोफेसर प्रिथीपाल सिंह कपूर को चौथा भाई काहन सिंह नाभा पुरस्कार देकर सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने कहा कि जिनके पास विद्वता और ज्ञान का खजाना होता है वही अमीर हैं। उन्होंने कहा कि हम इसलिए सम्पन्न हैं क्योंकि हमारे पास श्री गुरू ग्रंथ साहिब, भाई नंद लाल, भाई काहन सिंह नाभा, भाई वीर सिंह जैसे लेखकों की रचनाओं का मूल्यवान भंडार है। यूनिवर्सिटी ऐसे विद्वानों की रचनाएं छापने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। 
विज्ञापन


वह मंगलवार को यूनिवर्सिटी के पंजाबी भाषा विकास विभाग की ओर से सीनेट हाल में आयोजित पांचवें भाई काहन सिंह नाभा यादगारी विशेष व्याख्यान में बोल रहे थे। इससे पहले पंजाबी भाषा विकास विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डा. बलजीत कौर सेखों ने भाई काहन सिंह नाभा यादगारी भाषण लड़ी की रिवायत और इसके महत्व के संबंध ने जानकारी दी। 
विज्ञापन


समारोह के मुख्य वक्ता गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के श्री गुरु ग्रंथ साहिब अध्यनन केंद्र के प्रमुख प्रोफेसर गुलार सिंह कंग ने भाई काहन सिंह नाभा के जीवन और उनके साहित्य, कला, भाषा, सभ्याचार, इतिहास, धर्म, भूगोल, चिंतन और समाज कल्याण आदि क्षेत्रों में बहूमूल्य योगदान के लिए उनकी एक युग पुरुष से तुलना की और कहा कि भाई साहिब ने पूर्वी और पश्चिमी सभ्याचार को आपस में जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर जो भूमिका निभाई वह शानदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो वाइस चांसलर और जाने-माने विद्वान प्रोफेसर प्रिथीपाल सिंह कपूर को चौथा भाई काहन सिंह नाभा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सम्मान में उनको 51 हजार की राशि, लोई और पुस्तकों का सेट भेंट किया गया। डा. कपूर ने भाई काहन सिंह नाभा और सिंह सभा लहर के हवाले से मूल्यवान टिप्पिणयां की जबकि भाई काहन सिंह नाभा के परपौत्र आदर्शपाल सिंह ने महान कोष के  बारे में चर्चा की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed