{"_id":"583ea5bb4f1c1bb61fde6a87","slug":"punjabi-university-athletics-four-new-records-women-men-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन बने चार रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन बने चार रिकॉर्ड
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 30 Nov 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में चल रही स्पोर्ट्स मीट में विजेता खिलाड़ियों के साथ मौजूद अतिथि व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने चार नए रिकार्ड बनाए। सबसे पहले 400 मीटर बाधा दौड़ में पुरुष वर्ग में मोदी कॉलेज पटियाला के निखिल भारद्वाज ने नया रिकॉर्ड बनाया।
वहीं चार गुना 100 मीटर रिले पुरुष दौड़ में मालवा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन बठिंडा की टीम, 400 मीटर बाधा दौड़ के महिलाओं के वर्ग में फतेह कॉलेज फॉर वुमन रामपुरा फूल की वीरपाल कौर ने नया रिकार्ड बनाया। चौथा रिकार्ड पब्लिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन समना की भूमिका ठाकुर के नाम रहा। उसने 5.85 मीटर लंबी छलांग मारकर रिकॉर्ड बनाया। पुराना रिकार्ड 5.76 मीटर का था।
मुकाबलों के नतीजों में 400 मीटर पुरुष बाधा दौड़ में निखिल भारद्वाज एमएम मोदी कॉलेज पटियाला ने पहला स्थान लेकर नया रिकार्ड बनाया। इसी कॉलेज के अनमोलदीप सिंह ने दूसरा, मालवा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन बठिंडा के भूपिंदर सिंह ने तीसरा, इसी तरह हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में माता गुजरी कॉलेज फतेहगढ़ साहिब के तरनप्रीत सिंह ने पहला स्थान, नेशनल कॉलेज भीखी के अमनदीप सिह ने दूसरा और मोदी कालेज के अर्शविंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
हाई जंप पुरुष में पब्लिक कॉलेज समाना के लवप्रीत सिंह ने पहला, माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब के समनप्रीत सिंह ने दूसरा और समाना कालेज के परविंदर सिंह ने तीसरा, 200 मीटर पुरुष में चुपकी कालेज के जतिन जैन ने पहला, जीटीबीसी भवानीगढ़ के आरिफ ने दूसरा और चुपकी के आशीष लुहार ने तीसरा स्थान पाया।
200 मीटर महिलाओं में पब्लिक कालेज समाना की मनप्रीत कौर ने पहला, एमजीटीबी कालेज आनंदपुर साहिब की अमृत कौर ने दूसरा और मालवा कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन बठिंडा की तरनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
शॉटपुट महिलाओं में समाना कालेज की कमलप्रीत कौर ने पहला, मोरिंडा की अर्शप्रीत कौर ने दूसरा, कल्याण कॉलेज की गुरवीर कौर ने तीसरा, शॉटपुट पुरुषों के वर्ग में चुपकी के नवतेजदीप सिंह ने पहला, खालसा कालेज पटियाला के दविंदर सिंह ने दूसरा, दियोन के कर्मवीर सिंह ने तीसरा, 400 मीटर बाधा दौड़ महिलाओं में फतेह कॉलेज फॉर वुमन रामपुरा फूल की वीरपाल कौर ने नया रिकॉर्ड बनाया। समाना कॉलेज की वीरपाल ने दूसरा, चुपकी की वीरपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।