फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, All India Students' Federation, demonstrate against government, Patiala

स्टूडेंट्स का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 04 Mar 2017 03:15 PM IST
Updated Sat, 04 Mar 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, All India Students' Federation, demonstrate against government, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में केंद्र के खिलाफ पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में संघर्ष कर रहे विद्यार्थियों के हक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए स्टूडेंट ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। 
विज्ञापन


स्टूडेंट नेता संदीप लाधुका और गुरजंट माजरी ने कहा कि विद्यार्थियों पर लगातार हो रहे हमलों की फेडरेशन निंदा करता है। साथ ही मांग करता है कि दिल्ली के स्टूडेंट्स के चल रहे विवाद में आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। निर्दोष स्टूडेंट्स को सुरक्षा का माहौल दिया जाए। ताकि स्टूडेंट्स की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। 
विज्ञापन


स्टूडेंट नेता गुरमीत सिंह, रोहित कुमार आदि ने कहा कि विचारों की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे स्टूडेंट्स का फेडरेशन समर्थन करती है और शरारती तत्वों की निंदा करती है। आगे कहा कि जिस तरह विभिन्न यूनिवर्सिटियों, कालेजों में स्टूडेंट्स पर फासीवाद गुट हमले कर रहे हैं, यह खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे टक्कर लेने के लिए हम सभी को रोजगार प्राप्ति के लिए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को अपील की कि भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी एक्ट के बैनर की अगुवाई करते हुए एकजुटता पेश करें, ताकि स्टूडेंट्स, बुद्धिजीवियों आदि पर हो रहे हमलों को रोका जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed