फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi singer Ammy Virk's father unanimously elected Sarpanch, celebratory atmosphere at home

Patiala News: पंजाबी गायक एमी विर्क के पिता सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए, घर पर जश्न का माहौल

Tue, 08 Oct 2024 10:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Punjabi singer Ammy Virk's father unanimously elected Sarpanch, celebratory atmosphere at home
पिता कुलजीत सिंह ने कहा-गांव का विकास करवाकर इसकी तस्वीर बदलेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। प्रसिद्ध पंजाबी गायक व अभिनेता एमी विर्क के नाभा के गांव लोहार माजरा स्थित घर पर इस समय जश्न का माहौल है। दरअसल एमी विर्क के पिता कुलजीत सिंह को सर्वसम्मति से गांव का सरपंच चुन लिया गया है।
कुलजीत सिंह पहले से ही गांव में समाज कल्याण के काम करते आ रहे हैं। अब गांव के लोगों ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सर्वसम्मति से सरपंच चुन लिया है। इसके लिए एमी विर्क के परिवार के सदस्यों के बजाय गांव के लोग ज्यादा खुश हैं, क्योंकि गांव लोहार माजरा एमी विर्क के नाम से प्रसिद्ध है। एमी विर्क का जन्म इसी गांव में हुआ है। इस मौके पर कुलजीत सिंह ने कहा कि गांव के लोगों के इस फैसले के लिए वह उनके आभारी हैं।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। गांव में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाकर इसकी तस्वीर बदली जाएगी। इस मौके पर गांव के पंच गुरचरन सिंह सेखों ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर गांव के लोगों की ओर से सर्वसम्मति के साथ सरपंच का चुनाव करने से अन्य गांवों के लोगों को भी एक दिशा मिलेगी। गांव के लोगों ने कहा कि गांव की भाईचारक सांझ को बरकरार रखने को व पार्टीबाजी से ऊपर उठकर सभी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। सभी ग्रामीण अपने फैसले से खुश हैं और उम्मीद है कि कुलजीत सिंह सभी की आशाओं पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed