फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Weather Update news, rain in coming days

Punjab: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, बरसात से छाएगा कोहरा, सलाह-सावधानी से करें ड्राइव

Thu, 09 Nov 2023 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 11:06 AM IST
सार

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि बारिश के बाद शुक्रवार व शनिवार को दो दिन सुबह के समय पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा पड़ेगा। इससे रात के तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की कमी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Punjab Weather Update news, rain in coming days
पंजाब मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। सूबे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि बारिश के बाद शुक्रवार व शनिवार को दो दिन सुबह के समय पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा पड़ेगा। इससे रात के तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की कमी देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इन दिनों पराली जलने के कारण पहले ही काफी स्मॉग है। ऊपर से शुक्रवार व शनिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ने से विजिबिलिटी में कुछ दिक्कत हो सकती है। इसलिए सुबह के समय वाहन चालक ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें। 
विज्ञापन


रविवार से मौसम शुष्क हो जाएगा, जिससे कोहरा खत्म हो जाएगा। बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान 30.5 डिग्री पटियाला का रहा, वहीं सबसे कम 13.6 डिग्री का न्यूनतम तापमान चंडीगढ़ व पठानकोट का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed