फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Weather Update News rain alert

Punjab Weather: दो दिन तेज अंधड़ व बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी चार डिग्री तक की कमी

Wed, 09 Apr 2025 10:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 10:15 PM IST
सार

बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक 42.8 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज हुआ। बठिंडा में सीवियर हीट वेव का प्रकोप रहा।

विज्ञापन
Punjab Weather Update News rain alert
बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

मौसम विभाग ने पंजाब में वीरवार से दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन फिर 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने 15 अप्रैल से दोबारा हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि वीरवार से पांच दिनों तक हीट वेव का अलर्ट नहीं दिया है। 
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक 42.8 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज हुआ। बठिंडा में सीवियर हीट वेव का प्रकोप रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 6.8 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 19.4 डिग्री का पारा संगरूर का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री, लुधियाना का 38.8 डिग्री, पटियाला का 39.5 डिग्री, पठानकोट का 37.3 डिग्री, फिरोजपुर का 39.0 डिग्री, जालंधर का 37.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री, लुधियाना का 21.8 डिग्री, पटियाला का 23.6 डिग्री, पठानकोट का 19.7 डिग्री, बठिंडा का 24.4 डिग्री, जालंधर का 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed