फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance raided on commercial properties of former CM media advisor Bharatinder Chahal in Patiala

Patiala: कैप्टन के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र चाहल पर विजिलेंस की रेड, आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप

Mon, 19 Dec 2022 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 03:20 PM IST
सार

पिछले दिनों भी चहल के पटियाला के तवक्की मोड स्थित आवास पर विजिलेंस की टीम ने रेड की थी, लेकिन इस रेड संबंधी सारी जानकारी बेहद गुप्त रखी गई थी। उस समय चहल अपने घर पर नहीं मिले थे।

विज्ञापन
Punjab Vigilance raided on commercial properties of former CM media advisor Bharatinder Chahal in Patiala
भरतइंद्र चहल के शापिंग मॉल पर रेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा कसते हुए सोमवार को उनकी विभिन्न व्यावसायिक संपत्तियों की जांच के लिए दबिश दी। पटियाला-सरहिंद रोड पर चहल के फाइव स्टार मैरिज पैलेस अलकाजार में विजिलेंस की टीम पहले पहुंची लेकिन वहां ताला लगा होने के कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बाद विजिलेंस ने चहल के नाभा रोड स्थित बहुमंजिला शापिंग मॉल पर दबिश दी। 

विज्ञापन


चहल पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने इमिग्रेशन अथॉरिटी को भी पत्र लिखकर चहल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने को कहा है, ताकि वह विदेश न भाग सकें। जानकारी के मुताबिक आठ दिसंबर से चहल का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है और वह विजिलेंस की पहुंच में नहीं हैं। विजिलेंस की अगुवाई डीएसपी सतपाल शर्मा ने की। 
विज्ञापन


विजिलेंस के मुताबिक रेड के दौरान चहल की ओर से बनाईं संपत्तियों की कीमत का मूल्यांकन किया गया। संपत्तियों संबंधी दस्तावेजों को खंगाला गया। साथ ही चहल की संपत्तियों की पैमाइश और विजिलेंस के पास मौजूद रिकॉर्ड का भी मिलान किया गया। विजिलेंस को शक है कि यह सब संपत्तियां गैरकानूनी ढंग से बनाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चहल की कोठी पर भी विजिलेंस ने की थी रेड
पिछले दिनों चहल की पटियाला के तवक्कली मोड स्थित कोठी पर विजिलेंस की टीम ने रेड की थी लेकिन इस रेड संबंधी सारी जानकारी बेहद गुप्त रखी गई थी। उस समय चहल अपने घर पर नहीं मिले थे। जानकारी के मुताबिक इसके बाद चहल को विजिलेंस की तरफ से जांच में शामिल होने के लिए समन भी किया गया था। इससे पहले साल 2007 में भी चहल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया गया था। उस समय पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। हालांकि बाद में 2016 में वह इस केस में बरी भी हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed