फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Technical University Cross Country Championships, winning CIET , Fatehgarh Sahib

क्रास कंट्री चैंपियनशिप में सीआईईटी जलवेड़ा विजेता

Mon, 03 Oct 2016 02:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 03 Oct 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab Technical University Cross Country Championships, winning CIET , Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में आयोजित क्रास कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
कांटिनेंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट जलवेड़ा फतेहगढ़ साहिब द्वारा महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी बठिंडा इंटर कॉलेज क्रास कंट्री चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


इसमें एमआरएसपीटीयू, बठिंडा के एफिलिएटिड कॉलेजों की 13 टीमों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एमआरएस पीटीयू के रजिस्ट्रार डॉ. जेएस हुंदल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए और विजेताओं को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन


डायरेक्टर डॉ. एसएस ग्रेवाल ने सुबह छह बजे दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लड़के तथा लड़कियों ने 12.5 किलोमीटर और चार किलोमीटर दौड़ पूरी की। पुरुषों के मुकाबले में कांटिनेंटल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईईटी) जलवेड़ा की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआईएमआईटी मलोट की टीम रनर अप रही। एमआईएमआईटी, मलोट के जजविंदर सिंह ने 46.53 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक, इसी कॉलेज के प्रभात कुमार ने चांदी और सीआईईईटी जलवेड़ा के अमनदीप सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। 

महिला श्रेणी में अलपाइन इंस्टीट्यूट मोगा की टीम ने चैंपियन ट्राफी अपने नाम की, जबकि एमआईएम आईईटी मलोट की टीम रनरअप रही। बीएचएसबी आईईटी, लहरागागा की वीरापाल कौर ने अपने स्तर पर 17.56 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया। डॉ. एमएस ग्रेवाल ने विजेता टीमों के प्रयत्नों की प्रशंसा की। 


इस मौके पर स्पोर्ट्स अफसर प्रोफेसर गुरमेल सिंह गिल, डॉ. जीएस लांबा प्रिंसिपल, बंदा बहादुर कॉलेज फतेहगढ़ साहिब, प्रो. तनवीर सिंह गिल (प्रिंसिपल सीसीएचएस), डॉ. अनिल कुमार डडवाल (प्रिंसिपल सीआईईईटी), रविन्द्र राणा (मैनेजर एडमिन) और फैकल्टी सदस्य मौजूद थे।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed