{"_id":"582985504f1c1b58368fddc1","slug":"punjab-skill-center-acentral-skill-development-minister-deputy-chief-minister-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमलोह में खुला पंजाब का पहला स्किल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमलोह में खुला पंजाब का पहला स्किल सेंटर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 14 Nov 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
अमलोह के गांव सलाणी में पंजाब के पहले नन्हीं छांव स्किल सैंटर का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप हुड्डी और उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र एवं पंजाब सरकार की तरफ से विधानसभा हलका अमलोह के गांव सलाणी में इंडस एजु ट्रेनिंग कंपनी के सहयोग से पंजाब का पहला नन्हीं छांव देहाती स्किल सेंटर खोला गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने किया।
इस दौराना सुखबीर बादल ने कहा कि पूरे पंजाब में एक साथ ऐसे 200 सेंटर लड़कियों के लिए खोले जा रहे हैैं, जहां से दो बैचों में 140 लड़कियां चार महीने के लिए प्रशिक्षण लेंगी और उन्हें कोर्स पूरा होने पर सरकारी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इसकी मान्यता पूरे भारत में होगी। हर प्रकार के सिखलाई कोर्स देकर सरकारी बैंकों से 50 हजार तक से अधिक का लोन भी दिलवाया जाएगा ताकि वह अपना कारोबार खोल सकें।
पंजाब सरकार ने दस गांवों के पीछे एक ऐसा स्किल सेंटर खोले जाने का प्रावधान रखा है। आगामी समय में पंजाब में ऐसे और एक हजार सेंटर खोले जाएंगे जिसके लिए संबंधित विभाग के मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी से मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पास कर चुकीं लड़कियों को प्रसिद्ध ब्यूटीशियन जावेद हबीब से सर्टिफिकेट मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिअद जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा, फतेहगढ़ साहिब हलका इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी, भाजपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, पूर्व मंत्री दलीप सिंह पांधी, प्रमुख सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, तकनीकी शिक्षा विभाग सचिव राकेश वर्मा, डीसी कमलदीप सिंह संघा, एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर, एसजीपीसी सदस्य अवतार सिंह रयां और रविंदर सिंह खालसा मौजूद थे।
देश में 8 लाख इंजीनियर्स के पद खाली : रूड़ी
केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि देश भर में 18 लाख इंजीनियर्स की मांग है और इंजीनियर्स के आठ लाख पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक लाख कैब ड्राइवरों की मांग है। अगर कोई नौजवान पढ़ाई पूरी कर थोड़ी अंग्रेजी सीखकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ईमानदारी से नौकरी करे तो 40 हजार रुपये महीना कमा सकता है। उन्होंने पंजाब के पहले सेंटर खोले जाने पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना का धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री मोदी से बादल साहब ने जो मांगा, वो मिला : सुखबीर
अमलोह के गांव सलाणी में नन्हीं छांव स्किल सेंटर का उद्घाटन करने के दौरान उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाब के लिए जो भी मांगा, मोदी ने कभी भी मना नहीं किया। जब मोदी ने बादल साहब से कुछ मांगा तो बादल साहब ने कभी जवाब नहीं दिया है। इससे पहले मीडिया द्वारा सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी से पंजाब के पानीयों पर उनका पक्ष लेना चाहा था जिस पर दोनों ने चुप्पी साध ली
सुखबीर का भाषण खत्म होते हो लोगों ने छोड़ा पंडाल
सलाणी में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का सुबह 11 बजे का कार्यक्रम था और ये कार्यक्रम 12:30 पर समाप्त होना था। सुखबीर दोपहर एक बजे उद्घाटन स्थल पर पहुंचे और मंच से सवा छह मिनट बोले। जैसे ही सुखबीर का भाषण खत्म हुआ तो केंद्रीय मंत्री रूड़ी को संबोधित करना था। इसी दौरान लोग पंडाल से उठकर जाने लगे जिन्हें शिअद कार्यकर्ताओं ने बड़ी मुश्किल से दोबारा बिठाया।