{"_id":"57ce8e004f1c1b2556317ed3","slug":"punjab-school-boxing-games-boxing-district-attended-by-three-hundred-boxers-sunam-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय बाक्सिंग मुकाबलों में सुनाम, संगरूर व भसौड़ की लड़कियां छाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय बाक्सिंग मुकाबलों में सुनाम, संगरूर व भसौड़ की लड़कियां छाईं
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 06 Sep 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में आयोजित बाक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज करतीं मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
62वें पंजाब स्कूल बॉक्सिंग गेम्स के तहत जिलास्तरीय बॉक्सिंग का आगाज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज सुनील वर्मा के नेतृत्व में करवाए गए मुकाबलों में जिले के दो दर्जन स्कूलों के करीब तीन सौ मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। नगर पार्षद व समाज सेविका कांता पप्पा ने मुकाबलों की शुरूआत करवाई।
लड़कियों के अंडर-17 मुकाबलों के 42 किलो वर्ग में भसोड़ की शमनदीप ने फग्गूवाला की यशनदीप को हराया। 44 किलो वर्ग में सुनाम की कोमल रानी ने भसोड की प्रीति को हराया। 46 किलो में भसोड की रंजना ने दिड़बा की सुमनप्रीत को हराया। 66 किलो में सुनाम की रमनदीप ने फग्गूवाला की कोमलदीप को हराया। अन्य मुकाबलों में सुनाम, संगरूर, भसोड़ के मुक्केबाजों ने बाजी मारी।
समागम को संबोधित करते हुए कांता पप्पा ने कहा कि ऐसे मुकाबले छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने खेल मुकाबलों में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मौके पर जोनल प्रबंधक सचिव परमिंदर सिंह, मोंटी मदान, रंजना सैनी, तारा सिंह, जगजीत सिंह, राम कालडा, लाला सिंह, राकेश कुमार, नवदीप कंसल, सुरिंदर भरूर मौजूद थे।