फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, ropar, jod mel starts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार और सिंहों की याद में जोड़ मेल शुरू

Mon, 14 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Mon, 14 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
punjab, ropar, jod mel starts
दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार बिछड़ने की याद में
विज्ञापन
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री परिवार बिछोड़ा साहिब में सालाना शहीदी जोड़ मेल सोमवार को शुरू हो गया।

सोमवार सुबह तख्त श्री केसगढ़ साहिब से विशेष तौर पर पहुंचे पंज प्यारों की हाजिरी में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ शुरू कर जोड़ मेल की शुरुआत की गई। अरदास हेड ग्रंथी ज्ञानी सुखविंदर सिंह ने की। तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर रेशम सिंह ने बताया कि 15 और 16 दिसंबर को यहां धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। इस दौरान उच्च कोटी के रागी, ढाडी और कथा वाचक संगतों को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि संगतों की सुविधा के लिए रिहाइश और लंगर के विशेष के प्रबंध किए गए हैं।

गांव सरसा नंगल की संगतों की ओर से लंगर लगाया गया है। मौके पर तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के उप मैनेजर दर्शन सिंह, गुरुद्वारा परिवार बिछोड़ा साहिब के इंचार्ज दविंदर सिंह और पूर्व शिरोमणि समिति मेंबर गुरिंदर सिंह गोगी के अलावा हरी सिंह पूर्व सरपंच सिरसा नंगल, पंच चरनजीत सिंह रिंकू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed