फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab received 43 percent less rain in July

Patiala News: सभी केंद्र... जुलाई में पंजाब में 43 प्रतिशत कम हुई बारिश

Thu, 25 Jul 2024 09:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
Punjab received 43 percent less rain in July
बुधवार को कुछ जगह हुई हल्की बारिश, आज के लिए यलो अलर्ट
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

पटियाला। पंजाब में वीरवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बादलों के खुलकर न बरसने के कारण खेती प्रभावित होने लगी है। पंजाब में जुलाई में अब तक सामान्य सम 43 प्रतिशत बारिश कम दर्ज की गई है। वहीं, पठानकोट के गांव भगूडीं से चंडोला को जाने वाले मंडी बोर्ड विभाग के लिंक मार्ग पर बना अस्थाई पुल पानी के बहाव के कारण बह गया है। इसके अलवा राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पंजाब में कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 25 जुलाई तक 130.3 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 73.7 एमएम की ही बारिश हुई है। इस दौरान अमृतसर में सामान्य से 40 फीसदी कम, बरनाला में 42 फीसदी कम, बठिंडा में 70 फीसदी, फरीदकोट में 41, फतेहगढ़ साहिब में 80, फाजिल्का में 55, फिरोजपुर में 61, गुरदासपुर में 22, होशियारपुर में 41, जालंधर में 56. कपूरथला में 66, लुधियाना में 50, मोगा में 60, पटियाला में 39 फीसदी, एसएस नगर में 57, मुक्तसर में 43 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं एक जून से 25 जुलाई तक सामान्य से 44 फीसदी कम बारिश हुई है। 184.8 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 102.9 एमएम की बारिश हुई है।
विज्ञापन








मनाली के सरेही नाला में बादल फटा, तीन मकान बहे

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। हिमाचल के मनाली में सोलंगनाला से सटे सरेही नाले में बुधवार मध्यरात्रि बादल फटने से आई बाढ़ में पलचान में तीन मकान बह गए। एक मकान और महिला मंडल भवन को भी नुकसान पहुंचा है। नाले में भारी मात्रा में पानी के साथ आए मलबे से ब्यास नदी तट पर बने बिजली प्रोजेक्ट को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मलबे की वजह से मनाली-लेह सड़क भी बंद हो गई है। बाढ़ की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बाढ़ से पहले नाले में हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर तीन मकानों में रह रहे 13 लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed