{"_id":"8c9a75e1041ff85153c4458bfb6fdd16","slug":"punjab-patiala-sukhbir-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाकी उम्मीदवारों का ऐलान हफ्ते में : सुखबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाकी उम्मीदवारों का ऐलान हफ्ते में : सुखबीर
अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 28 Feb 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लोगों में पहले से ही अपना आधार गंवा चुकी पीपीपी और सीपीआई जैसी पार्टियों का सहारा लेकर कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी डूूबती नैया को बचा नहीं सकेगी।
सुखबीर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ही चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं, ऐसे में बाकी पार्टी का क्या बनेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोस चुनाव के लिए बाकी रहते उम्मीदवारों का ऐलान भी एक हफ्ते के अंदर कर दिया जाएगा। वे शुक्रवार को पटियाला के निकटवर्ती कसबा सन्नौर की अनाज मंडी में 21.67 करोड़ की लागत वाले सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
सीवरेज प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखने के लिए कांग्रेस की ओर से की जा रही जल्दबाजी संबंधी पूछे सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार के विकास कार्यों को अपने नाम करने की कोशिशें कर रहीं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर यह बताएं कि पिछले 15 साल से वे कहां थीं।
विज्ञापन
कांग्रेस घटिया किस्म की राजनीति कर रही है।
इस मौके पर अनाज मंडी सन्नौर में आयोजित रैली को भी डिप्टी सीएम ने संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर देश में महंगाई में भारी वृद्धि करने के लिए जमकर निंदा की। वहीं अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, जिला योजना विकास कमेटी के चेयरमैन दीपिंदर सिंह ढिल्लों, तेजिंदर पाल सिंह संधू आदि मौजूद रहे। इस मौके पर संधू की ओर से सन्नौर को सब तहसील का दर्जा दिलाने और नगर काउंसिल के लिए 50 लाख की ग्रांट देने की मांग को डिप्टी सीएम ने स्वीकार करते हुए जल्द ही पूरा कराने का भरोसा दिलाया।