{"_id":"e8cdd703707192a9183ca3abd6ad1bde","slug":"punjab-patiala-special-train-nander-sahib-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला से नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला से नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 31 Dec 2015 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से एक जनवरी से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम को लागू किया जा रहा है।
इस तहत 15 जनवरी को जिले के श्रद्धालुओं के लिए विशेष रेलगाड़ी रेलवे स्टेशन पटियाला से नांदेड़ साहिब के लिए रवाना होगी। इस रेलगाड़ी के जरिये करीब 1000 श्रद्धालु नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना होंगे और यात्रा समाप्त होने पर ये श्रद्धालु दोबारा दोबारा इसी रेलगाड़ी के जरिये ही पटियाला पहुंचेंगे।
डीसी वरुण रूजम ने कहा कि इस मुफ्त आरामदायक धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने, रहने-सहने और लाने-ले जाने का पूरा खर्चा पंजाब सरकार की ओर से किया जाएगा। श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन पटियाला तक लाने और छोड़ने का प्रबंध भी सरकार की ओर से किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं की आरामदायक यात्रा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को उचित प्रबंध करने के आदेश दिए। उन्होंने एडीसी को हिदायत की कि रेलवे विभाग के साथ तुरंत तालमेल किया जाए और जरूरी कदम उठाए जाएं।
डीसी ने बताया कि इस संबंधी जिलास्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जो ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ तालमेल रखते हुए सफर के दौरान यात्रियों की हरेक सुविधा को यकीनी बनाएगी। सेहत विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि यात्रा के शुरू होने से पहले हरेक यात्री की मुफ्त डाक्टरी फिटनेस जांच कराई जाए। 15 बोगियों वाली रेलगाड़ी में आईआरसीटीसी की ओर से गाड़ी में एक डाक्टर और पैरामेडिकल तैनात करके बुनियादी डाक्टरी सुविधा प्रदान की जाएगी। किसी भी संकट की स्थिति के लिए भारतीय रेलवे डाक्टर इन रूट स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों को यात्रा दौरान दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाएगा।