फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab News: Farmer returning from Singhu border died in accident

सिंघु बॉर्डर से लौट रहे नाभा के किसान की हादसे में मौत, साथियों ने की सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग

Fri, 29 Jan 2021 06:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Punjab News: Farmer returning from Singhu border died in accident
किसान निर्मल सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सिंघु बॉर्डर पर चल रहे धरने से लौट रहे नाभा के गांव मंडौर के रहने वाले 40 साल के एक किसान की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। साथी किसानों ने प्रदेश सरकार से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पांच लाख मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा परिवार का तीन लाख रुपये का कर्ज भी माफ किया जाए।

विज्ञापन


नाभा के गांव मंडौर निवासी किसान निर्मल सिंह पिछले कई दिन पहले सिंघु बॉर्डर पर चल रहे धरने में गए थे। गुरुवार देर वह ट्रैक्टर-ट्राली पर साथियों संग वापस लौट रहे थे। निर्मल सिंह ट्रैक्टर-ट्राली पर आगे बैठे थे। पानीपत के नजदीक निर्मल सिंह की आंख लग गई और वह नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें पानीपत के निजी अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। साथी किसानों का कहना है कि मृतक किसान निर्मल सिंह की 19 साल की बेटी और 17 साल का बेटा है। उसके पास केवल डेढ़ बीघा जमीन है और सिर पर तीन लाख रुपये का कर्ज भी चढ़ा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि निर्मल सिंह के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पांच लाख का मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed