{"_id":"58258f584f1c1bf67eb3ab61","slug":"punjab-deputy-chief-minister-sukhbir-singh-badal-syl-canal-aap-congress-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के मुद्दे पर घटिया राजनीति कर रही कांग्रेस-आप : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के मुद्दे पर घटिया राजनीति कर रही कांग्रेस-आप : सुखबीर
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 11 Nov 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में मुफ्त लैब टैस्ट का उद्घाटन करते डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने लोहा नगरी के 151-सी रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और आप पानी के मुद्दे पर घटिया राजनीति कर रही है।
सुखबीर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भले ही आज पानी की बांट पर इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं लेकिन इस्तीफा देना है तो कांग्रेसी विधायकों को कांग्रेस से दिलवाएं जिनकी सरकार ने पंजाब विरोधी फैसला किया था। तब हम समझेंगे कि कांग्रेस के दिल में पंजाब के प्रति वाकई कोई हमदर्दी है। आप प्रमुख केजरीवाल पर सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल सरकार नास्तिकों की सरकार है।
इससे पहले अमलोह हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने सुखबीर का स्वागत किया। इस दौरान शिअद वर्किंग कमेटी सदस्य भारत भूषण टोनी जिंदल, केके जिंदल, नगर काउंसिल अध्यक्ष पूनम जिंदल, सर्कल प्रधान हरमीत सिंह खालसा, एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा, बीसी सैल चेयरमैन राजीव वर्मा, एससी सैल के रणधीर सिंह पप्पी, पार्षद राजिंदर कुमार टीटू, तेजिंदर रहल, व्यापार मंडल अध्यक्ष ओपी गुप्ता, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा और हलका इंचार्ज फतेहगढ़ दीदार सिंह भट्टी मौजूद थे।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में केंद्र और पंजाब सरकार की ओर से 111 अंडर और ओवर ब्रिजों का जाल बिछाया गया है। मंडी गोबिंदगढ़ पुल पर करीब 30 करोड़ की लागत आएगी और इस पुल का काम जल्द शुरू हो जाएगा। सवा साल में ये पुल बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि पुल के निर्माण को लेकर किसी भी व्यक्ति का घर और दुकान नहीं गिराई जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में मुफ्त लैब टेस्ट केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि करीब दो हजार मुफ्त दवा और लैब टेस्ट केंद्र पंजाब भर में अपना काम करना शुरू कर देंगे। इस दौरान सुखबीर ने कहा कि सरकार की तरफ से मोहाली से पटियाला बरास्ता फतेहगढ़ साहिब तक सड़क को चार मार्गी बनाने की परवानगी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कैंसर की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए जल्दी ही स्कूलों में विशेष टीकाकरण मुहिम शुरू की जा रही है।