फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Chief Minister Parkash Singh Badal, consistent philosophy, SAD, polls, Patiala

अमन-शांति और विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव : मुख्यमंत्री

Sat, 31 Dec 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 31 Dec 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
Punjab Chief Minister Parkash Singh Badal, consistent philosophy, SAD, polls, Patiala
पटियाला में संगत दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विधानसभा चुनाव अमन-शांति, भाईचारक सांझ और विकास के मुद्दे पर लड़ने का एलान किया। वह पटियाला देहाती विधानसभा हलके में संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


बादल ने दावा किया कि उनकी सरकार के राज में पंजाब में पिछले 10 साल पूरी तरह सद्भावना वाला माहौल रहने के कारण ही राज्य का चौतरफा विकास संभव हो सका है। शिक्षा, सेहत, बुनियादी ढांचे और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में राज्य ने विकास की बुलंदियों को छुआ है। इस समय राज्य में 35 लाख परिवारों को आटा-दाल की सुविधा दी जा रही है, जो कुल आबादी का तकरीबन 50 फीसदी बनती है। 
विज्ञापन


इस मौके पर बादल ने कांग्रेस को मुगलों और अंग्रेजों से भी ज्यादा जालिम बताया। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने राज्य को धार्मिक, आर्थिक और राजनीतिक तौर पर भारी नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस ने एसवाईएल नहर के मामले में भी पंजाब से गद्दारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने आप को फ्राड पार्टी बताते हुए कहा कि यह राज्य के विकास और लोगों की खुशहाली की दुश्मन है। इस मौके पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि नोटबंदी के कारण इस समय लोगों को कुछ समस्याएं आ रही हैं, लेकिन लंबे समय दौरान देश के लोगों को इसका बड़ा लाभ होगा। इस मौके पर शिअद पटियाला देहाती के इंचार्ज सतबीर सिंह खटडा, मेयर अमरिंदर सिंह बजाज आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed