फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab, Chandigarh, step SAD, Kangre, AAP, former chief Bhattal, Sangrur

पंजाब से चंडीगढ़ छीनने का पहला कदम अकाली दल ने उठाया: भट्ठल

Sun, 21 Aug 2016 10:18 PM IST
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
 Punjab, Chandigarh, step SAD, Kangre, AAP, former chief Bhattal, Sangrur
संगरूर गांव डूडीयां में आयोजित धार्मिक समागमों को संबोधित करतीं पूर्व मुख्यमंत्री भट्ठल। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि पंजाब से चंडीगढ़ छीनने का पहला कदम अकाली दल की सरकार ने उठाया, जो पंजाब के साथ सरासर धक्का है। कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ को पंजाब से नहीं छीन देने के लिए वचनबद्ध है। भट्ठल जिले के गांव डूडीयां में आयोजित एक धार्मिक समागम में शिरकत करने आई थीं। 
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार चंडीगढ़ को अपने हिस्से लेने की बात तो दूर यह अभी तक मोहाली का नाम शहीद भगत सिंह नगर रखने में नाकाम रही है। कांग्रेस के समय पंजाब के कई शहरों का नाम गुरुओं के नाम पर रखा गया। भट्ठल ने केंद्र सरकार को पंजाब विरोधी करार दिया। उन्होंने केंद्र सरकार ने पंजाब और पंजाब के किसानों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया। केंद्र सरकार की ओर से विदेशों को भारत का अरबों रुपये बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


भट्ठल ने आम आदमी पार्टी को ड्रामेबाज पार्टी बताते कहा कि इस पार्टी के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इस पार्टी के नेता टिकटों को लेकर आपस में उलझ रहे हैं और ऐसे लोगों को पंजाब के लोग कभी मुंह नहीं लगाएंगे। उन्होंने दावा करते कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी शानदार जीत हासिल करके पंजाब की सत्ता पर काबिज होगी। इस मौके पर कांग्रेसी नेता तेजिंदर सिंह, पोलोजीत सिंह, सुखजीत कौर, तरसेम अरोड़ा, भल्ला सिंह, जगदीश गोयल, टेक सिंह, अवतार सिंह, संजीव कालू, काका सैनी, तरसेम राव, नछतर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed