फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Assembly elections, election rally, Navjot Singh Sidhu, political attack on SAD, Ropar

जमीन से छह फुट ऊपर, 120 फुट नीचे हैं केजरीवाल : सिद्धू

Tue, 31 Jan 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़ Updated Tue, 31 Jan 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
Punjab Assembly elections, election rally, Navjot Singh Sidhu, political attack on SAD, Ropar
रोपड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू रोपड़ में दो विधानसभा हलकों में कांग्रेसी उम्मीदवारों के हक में चुनाव रैलियों को संबोधित करने पहुंचे। पहले श्री चमकौर साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार चरनजीत सिंह चन्नी के हक में मोरिंडा में चुनाव प्रचार किया। इसके बाद सिद्धू रोपड़ से कांग्रेस के बरिंदर सिंह ढिल्लों के हक में नूरपुरबेदी में रखी गई चुनाव रैली में पहुंचे। 
विज्ञापन


नूरपुरबेदी में सिद्धू ने बादलों और केजरीवाल पर खूब शब्दी वार किए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल झूठे है और वह पंजाब में नौजवानों को नौकरियां देने के लिए सब्जबाग दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल छह फुट धरती के ऊपर हैं और 120 फुट धरती के नीचे हैं। बादलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार परिवारवाद की सरकार है जबकि पिछले दस सालों में पंजाब में लूट के सिवा कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू दोनों रैलियों में लगभग पांच घंटे देरी से पहुंचे। सिद्धू ने देरी से पहुंचने पर लोगों से माफी मांगी और कहा कि हेलीकॉप्टर के उड़ान न भर सकने के कारण वह देरी से पहुंचे है। सिद्धू ने कहा कि वह खुद पांच घंटे कॉफी पी-पी कर तंग आ गए थे। 

उन्होंने कहा कि रोपड़ में सबसे ज्यादा माइनिंग हुई है और 70 हजार करोड़ रुपये की चोरी की है। उन्होंने कहा कि बादलों ने 10 प्रतिशत सेवा की जबकि 90 प्रतिशत मेवा खाया है। अकाली दल ने हजारों करोड़ रुपये की चपत पंजाब के खजाने को माइनिंग और शराब के ठेकों से लगाई है। 

सिद्धू  एक रैली में आए नहीं, दूसरी में 20 मिनट रुके 
कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू बलाचौर में आयोजित अपनी रैली में नहीं पहुंचे। लोग छह घंटे उनका इंतजार करते रहे, लेकिन सिद्धू नहीं आए। शाम छह बजे जब सिद्धू के न आने के बारे में कांग्रेसी नेताओं को पता चला, तो वे मायूस हो गए। किसी ने कहा कि सिद्धू का विमान खराब हो गया, तो कोई विमान की शाम को लैंडिंग न होने की बात करने लगा।

सिद्धू की नवांशहर में दो रैलियां थीं। पहली बलाचौर और दूसरी नवांशहर में। वे रोपड़ के नूरपुर बेदी में रैली करने के बाद बलाचौर जाने के बजाय सीधा नवांशहर पहुंच गए और कांग्रेस प्रत्याशी अंगद सिंह के हक में चुनावी रैली को संबोधित किया।


नवांशहर में भी वे करीब 20 मिनट ही रुके। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी कोई बातचीत नहीं की। नवांशहर में सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल पंजाब के जरिए गुजरात पर नजर रखे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed