फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PU got three projects worth 40 crores from the center

पीयू को केंद्र से मिले 40 करोड़ के तीन प्रोजेक्ट

Wed, 13 Apr 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
PU got three projects worth 40 crores from the center
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) को केंद्र सरकार से 40 करोड़ के तीन प्रोजेक्ट मिले हैं। इन्हें विभिन्न आईआईटी और आईआईआईटी के सहयोग से पूरा किया जाएगा। पीयू इन प्रोजेक्टों के जरिये 16 भाषाओं के मशीनी अनुवाद, मशीनी लिपांतरण और ऑप्टिकल करेक्टर रिकॉगिनेशन के क्षेत्र में काम करेगी।
विज्ञापन

इनमें पंजाबी, सिंधी, उर्दू, कश्मीरी, बलौची, पश्तो व संस्कृत आदि भाषाएं शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट तीन साल के लिए हैं। यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर अरविंद ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स से रोजगार के मौके भी पैदा होंगे। तकनीकी पक्ष और भाषाओं के पक्ष से बहुत सारे विशेषज्ञों/विद्यार्थियों को काम करने का मौका दिया जाएगा। पंजाबी भाषा को नई तकनीक और नए विषयों से जोड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
प्रोफेसर अरविंद ने कहा कि पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए इंजीनियरिंग व मेडिकल के क्षेत्र की पढ़ाई इस भाषा में उपलब्ध होनी चाहिए। इस संबंधी अध्ययन सामग्री पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार कराई जा सकती है। ऐसी सामग्री को बनाने का तब ही लाभ हो सकता है, जब इसके इस्तेमाल के लिए जरूरी कोर्स उपलब्ध हों। वीसी ने कहा कि जल्द पंजाब सरकार को इस संबंधी प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। वीसी ने बताया कि पीयू की ओर से पंजाबी भाषा को तकनीकी पक्ष को मजबूत करने के लिए सफलतापूर्वक काम किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार किए गए मशीनी लिपांतरण के साफ्टवेयर अखर का इस्तेमाल करते हुए भाई वीर सिंह की कविताओं का शाहमुखी लिपि रूप जल्द प्रकाशित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed