फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PU, fencing championships, the women of Punjab, men in military champion

पंजाब महिला वर्ग में और पुरुष वर्ग में सेना तलवारबाजी चैंपियन

Sun, 19 Jun 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 19 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
PU, fencing championships, the women of Punjab, men in military champion
पटियाला में तलवारबाजी प्रतियोगिता की विजेता महिला टीम के साथ मौजूद अथिति और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब तलवारबाजी एसोसिएशन और खेल विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित छठा राष्ट्रीय तलवारबाजी फेडरेशन कप रविवार को समाप्त हो गया। पुरुष वर्ग में सेना की टीम और महिला वर्ग में पंजाब की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कार बांटने की रस्म एनआईएस के कार्यकारी डायरेक्टर एसएस राय ने अदा की। इस मौके पर पंजाब फेंसिंग एसोसिएशन के प्रधान ब्रह्म मोहिंदरा, पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजा केएस सिद्धू, फेंसिंग एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव अशोक दुधारे भी मौजूद रहे। नतीजों के मुताबिक पुरुष वर्ग में सेना की टीम 39 अंकों के साथ पहले, राजस्थान 13 अंकों के साथ दूसरे और हरियाणा आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जबकि महिलाओं के वर्ग में पंजाब ने 33 अंकों के साथ पहला, केरला ने 32 अंकों के साथ दूसरा और चंडीगढ़ ने 9 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


फाइनल नतीजों के मुताबिक पुरुषों के फोएल टीम वर्ग में सेना ने गोल्ड, महाराष्ट्र ने चांदी, दिल्ली व केरला ने कांस्य, ईपी टीम वर्ग में सेना ने गोल्ड, मध्यप्रदेश ने सिल्वर, हरियाणा व कर्नाटक ने कांस्य, सैबर टीम वर्ग में राजस्थान ने गोल्ड, हरियाणा ने सिल्वर और सेना व पंजाब ने कांस्य के मेडल हासिल किए। महिलाओं के फोएल टीम वर्ग में केरला ने गोल्ड, पंजाब ने सिल्वर और हरियाणा व चंडीगढ़ ने कांस्य, ईपी टीम वर्ग में पंजाब ने गोल्ड, चंडीगढ़ ने चांदी, केरल व हरियाणा ने कांस्य, सैबर वर्ग में केरल ने गोल्ड, पंजाब ने सिल्वर और महाराष्ट्र व तमिलनाडु ने कांस्य के मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed