फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PU athlete Sarthak Bhambri selected for Tokyo Olympics

पीयू एथलीट सार्थक भांबरी का टोक्यो ओलंपिक्स के लिए चयन

Wed, 07 Jul 2021 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
PU athlete Sarthak Bhambri selected for Tokyo Olympics
पटियाला। 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 तक टोक्यो (जापान) में होने जा रहे ओलंपिक्स मुकाबलों के लिए पंजाबी यूनिवर्सिटी के मौजूदा स्टूडेंट सार्थक भांबरी का चयन हो गया है। सार्थक एथलेटिक्स इवेंट चार गुणा 400 मीटर मिक्सड रिले टीम का हिस्सा होंगे। सार्थक भांबरी की यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी के लिए गौरव की बात है। पंजाबी यूनिवर्सिटी के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि किसी स्टूडेंट ने यूनिवर्सिटी कैंपस में ट्रेनिंग लेकर भारतीय एथलेटिक्स टीम में अपना स्थान बनाया हो। सारी दुनिया में खेलों के महाकुंभ (ओलंपिक्स मुकाबलों) में भाग लेने के लिए चुना गया हो।
विज्ञापन

पीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरविंद ने सार्थक भांबरी को उनकी इस प्राप्ति पर विशेष तौर पर बधाई दी। उन्होंने सार्थक को ओलंपिक्स मुकाबलों में भाग लेने संबंधी तैयारी के लिए जरूरी हर संभव मदद देने का भी भरोसा दिलाया। खेल विभाग की डायरेक्टर डा. गुरदीप कौर रंधावा ने खिलाड़ी व उसके कोच अमरवीर सिंह को विशेष तौर पर बधाई देते हुए टोक्यो ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सार्थक ने कहा कि वह पूरे जी-जान से टोक्यो ओलंपिक्स में हिस्सा लेंगे और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed