फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Prtc, promotion scam, 25 conductors, bribery, SI, Patiala

पीआरटीसी में तरक्की घोटाला, 25 कंडक्टरों को पैसे देकर सब इंस्पेक्टर बनाया

Thu, 23 Jun 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 23 Jun 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
Prtc, promotion scam, 25 conductors, bribery, SI, Patiala
कैग की रिपोर्ट ने सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर पहले भी सवाल उठाए हैं। - फोटो : demo pic
रिंपी गुप्ता 
विज्ञापन

पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) में बड़ा तरक्की घोटाला सामने आया है। आरोप है कि कारपोरेशन मैनेजमेंट ने मंगलवार को जिन 25 कंडक्टरों को प्रमोट किया उनकी तरक्की पैसे लेकर की गई हैं। मामले के सामने आते ही एमडी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी मुलाजिमों के प्रमोशन रद्द कर दिए। जनरल मैनेजर (प्रबंधकीय) आरएस औलख ने इसकी पुष्टि की है।

पीआरटीसी में मंगलवार को 25 कंडक्टरों को पदोन्नतियां देकर इन्हें सब इंस्पेक्टर बनाया गया था। पदोन्नति के कुछ घंटों के बाद बुधवार को एमडी रविंदर सिंह के पास शिकायत आई कि जिन कंडक्टरों की पदोन्नति हुई है उन्होंने प्रमोशन पाने के लिए आपस में पैसे इकट्ठे करके दिए हैं। कारपोरेशन में कोई भी तरक्की जीएम (प्रबंधकीय) और एमडी की ओर से की जाती है। 
विज्ञापन


जीएम (प्रबंधकीय) आरएस औलख  का कहना है कि कहा कि जब उन्होंने व एमडी ने केवल वरिष्ठता के आधार पर तरक्की की है तो आरोपी कंडक्टरों ने पदोन्नति पाने के लिए किसको पैसे इकट्ठा करके दिए हैं और क्यों। इन सवालों के जवाब पाने के लिए मामले को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसएसपी को मामले की जांच के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी कंडक्टरों के प्रमोशन रद्द कर दिए गए हैं। जीएम औलख ने कहा कि कंडक्टरों ने कारपोरेशन की छवि को खराब किया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed