{"_id":"a8d301edf9371ec9e0cce8029e34dc3c","slug":"prtc-gives-target-to-gm-to-earn-ninteen-lack-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरटीसी के जनरल मैनेजरों को 90 लाख रोजाना आय का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरटीसी के जनरल मैनेजरों को 90 लाख रोजाना आय का लक्ष्य
अमर उजाला पटियाला
Updated Sun, 22 Sep 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। बेहद खराब आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) ने अब इस स्थिति से उबरने के लिए अपने जनरल मैनेजरों को रोजाना 90 लाख की आमदनी करने का टारगेट दिया है।
इस टारगेट को प्राप्त करने के लिए सभी जीएम को सख्त हिदायतें जारी की गई हैं।
जानकारी के अनुसार इन दिनों पीआरटीसी खराब आर्थिक हालात से जूझ रहा है। पंजाब सरकार के पास कारपोरेशन के 24 करोड़ फंसे पड़े हैं। ऐसे में सरकार ने कारपोरेशन को आर्थिक मदद तो क्या देनी थी।
जिसके चलते कारपोरेशन के लिए अपने 3500 पेंशनरों और करीब 4500 रेगुलर कर्मचारियों को सैलरियां देनी मुश्किल हो रही हैं। हाल ही में कारपोरेशन ने पेंशन व सैलरियां समय पर देने के लिए बैंक से लोन की लिमिट बढ़ाकर 10 करोड़ से 25 करोड़ की है।
विज्ञापन
अब कारपोरेशन मैनेजमेंट ने बैठक करके अपने सभी डिपो के जनरल मैनेजरों को रोजाना बसों से 90 लाख की आमदनी करने का टारगेट दे दिया है। जबकि वर्तमान में सभी जीएम रोजाना करीब 70 लाख की आय ही दे रहे हैं।
करीब 20 लाख रुपये सभी जीएम को रोजाना ज्यादा देने होंगे। इसके लिए सभी जीएम को पीआरटीसी प्रबंधन की ओर से सख्त हिदायतें जारी की गई हैं।
जिसके तहत जीएम को रूटों पर बसें सभी स्टापेज पर रोके जाने, बसों में टिकट चोरी पर लगाम लगाने, बसों में डीजल की चोरी, बसों की एवरेज बढ़ाना यकीनी बनाने को कहा गया है।
मैनेजमेंट ने साफ किया है कि टारगेट हासिल न करने वाले जीएम को इस संबंधी स्पष्टीकरण देना होगा।
इस संबंध में पीआरटीसी के एमडी भूपिंदर सिंह ने कहा कि बसों से आमदनी बढ़ाकर वित्तीय हालात में सुधार की कोशिश की जा रही है।
सभी जीएम को रोजाना 90 लाख की आय लाने को कहा गया है।