फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   protest in patiala

पटियाला में सरकार के खिलाफ मुलाजिमों का प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2020 09:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
protest in patiala
वीरवार को पटियाला में जल स्रोत विभाग के दफ्तर आगे प्रदर्शन करते मुलाजिम। - फोटो : PATIALA
पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन और दि क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर वीरवार को मुलाजिमों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। मौके पर विभाग के पुनर्गठन का विरोध किया गया।
विज्ञापन

मुलाजिम नेताओं दर्शन सिंह लुबाना, जगदीश सिंह चहल, रणजीत सिंह राणवा ने कहा कि सरकार कोरोना की आड़ में मुलाजिम विरोधी फैसले ले रही है। जल स्रोत विभाग का पुनर्गठन कर दिया गया है। फैसले के तहत विभाग के करीब 24000 पदों को घटाकर 15606 कर दिया गया है। क्षेत्रीय दफ्तरों में करीब 301 क्लर्कों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। 50 फीसदी पद चौथा दर्जा मुलाजिमों के खत्म कर दिए गए हैं। मौत के केसों में तरस के आधार पर नियुक्तियों की व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई है। मुलाजिम नेताओं ने साफ किया कि यह इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही मांग की कि रेगुलाइजेशन एक्ट 2016 को लागू किया जाए। सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों से ठेकेदारी प्रथा को खत्म करके वर्करों के साथ की जा रही लूट-खसोट बंद की जाए। मिनीमम वेज में बढ़ोतरी करने, 2004 से बंद पड़ी पेंशन स्कीम बहाल करने, वेतन आयोग की रिपोर्ट प्राप्त करके मुलाजिमों पर लागू करने, पांच डीए की किश्तें व 143 महीनों का बकाया मुलाजिमों व पेंशनरों को नकद रूप में देने, चौथा दर्जा मुलाजिमों को वर्दियां देने, तरक्की के लिए टाइप टेस्ट खत्म करने संबंधी गई मांगें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed