फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Preparations were made to sell country liquor on Diwali, five smugglers, including 640 liters of Lahan, were booked against the accused in various police stations.

दीवाली पर देसी शराब बेचने की थी तैयारी, पांच तस्कर 640 लीटर लाहन समेत काबू आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज किया गया

Sun, 31 Oct 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations were made to sell country liquor on Diwali, five smugglers, including 640 liters of Lahan, were booked against the accused in various police stations.
पटियाला। देसी शराब बनाकर दिवाली पर बेचने की तैयारी कर रहे पांच तस्करों को पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया है। इनके पास से देसी शराब तैयार करने के लिए रखी 640 लीटर लाहन बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना अनाज मंडी पुलिस ने रसूलपुर जौड़ां इलाके में अमरजीत सिंह को काबू किया है। आरोपी के घर से दो ड्रमों में भरकर रखी 180 लीटर लाहन के अलावा तैयार की गई शराब की तीन बोतलें बरामद की गई हैं। इसी तरह से थाना जुल्कां पुलिस ने सुखविंदर सिंह निवासी गांव हाजीपुर के घर से 180 लीटर लाहन बरामद की गई है। थाना सदर समाना पुलिस ने बिंदर सिंह निवासी गांव मरोड़ी के घर से 100 लीटर लाहन बरामद कर तस्कर को काबू कर लिया। बिंदर सिंह के घर से देसी शराब की 10 बोतलें भी मिली हैं। इसी तरह से आरोपी मोहन सिंह निवासी गांव मरोड़ी को काबू करके उसके घर से 150 लीटर लाहन बरामद की है। कोतवाली थाना पुलिस ने रंगे शाह कालोनी के नजदीक देसी शराब की 36 बोतलें बरामद करके गिन्नी निवासी रोडी कुट मोहल्ला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पिंकी निवासी रोडी कुट मोहल्ला को शराब की 11 बोतलों के साथ पकड़ा गया है। पातड़ां थाना पुलिस ने अमनदीप सिंह निवासी डेरा झाल वाला को 30 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed