फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PowerCom, unit off, power, purchase, Patiala

अपने यूनिट बंद कर बाहर से बिजली खरीद रहा पावरकॉम

Sun, 26 Jun 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 26 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
PowerCom, unit off, power, purchase, Patiala
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
धान के सीजन के चलते प्रदेश में बिजली की मांग में बड़ा उछाल आया है। इसे पूरा करने के लिए पावरकॉम बाहर से रोजाना लाखों की बिजली खरीद रहा है जबकि पावरकॉम ने अपने थर्मल प्लांटों के तीन यूनिट बंद किए हुए हैं। पावरकॉम के अधिकारियों का तर्क है कि बाहर से सस्ती बिजली मिल जाती है। 
विज्ञापन


धान के सीजन के कारण पंजाब में बिजली की मांग में कुछ दिनों से 800 लाख यूनिट का इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इससे पहले पंजाब में बिजली की मांग 1700 लाख यूनिट प्रतिदिन थी। तीन-चार दिन पहले तक बिजली की मांग 2300 लाख यूनिट के आसपास थी जो अब2500 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। इस बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए पावरकॉम बाहर से बिजली खरीद रहा है। आंकड़ों के मुताबिक पावरकॉम ने बाहर से 248 लाख यूनिट बिजली खरीदी है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि पावरकॉम लाखों रुपये खर्च करके  बाहर से बिजली खरीद रहा है लेकिन लैस डिमांड की आड़ में अपने थर्मल प्लांटों के तीन यूनिट बंद रखे हैं। इनमें बठिंडा के दो और रोपड़ थर्मल प्लांट का एक यूनिट शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरकॉम के पीआरओ सुरजीत सिंह भट्टी का कहना है कि अपने थर्मल प्लांटों से प्रति यूनिट बिजली तीन रुपये 80 पैसे पड़ती है जबकि बाहर से बिजली दो रुपये प्रति यूनिट मिल जाती है। पावरकॉम चाहे किसानों को आठ घंटे दिन में बिजली की निर्विघ्न सप्लाई के दावे कर रहा है लेकिन किसानों को छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। 

पावरकॉम की रोजाना बिजली सप्लाई की स्थिति
सेंटर पूल---649 लाख यूनिट
थर्मल प्लांट-505 लाख यूनिट
हाईडिल प्रोजेक्ट से-155 लाख यूनिट
बीबीएमबी-166 लाख यूनिट
बाहर से खरीदी बिजली-248 लाख यूनिट
पराली से चलने वाले यूनिटों से-19 लाख यूनिट
बैंकिंग के तहत दूसरे राज्यों से-101 लाख यूनिट
तलवंडी साबो और राजपुरा थर्मल प्लांटों से-555 लाख यूनिट

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed