फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   powercom pensioner protest, demand free electricity unit, patiala

पावरकॉम पेंशनरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 08 Sep 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 08 Sep 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
powercom pensioner protest, demand free electricity unit, patiala
पटियाला में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन करते पावरकॉम के पेंशनर। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर मैनेजमेंट व सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ बुधवार को अर्थी फूंक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पेंशनरों को बिजली के कुछ यूनिट मुफ्त देने की मांग की गई। साथ ही कुछ और मांगें भी उठाई गईं जिनके पूरा न करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

पेंशनर्स एसोसिएशन के अतर सिंह, संतोख सिंह बोपाराय, जसमेल सिंह ढींढसा आदि ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट बाहरी थर्मलों से महंगे दामों की बिजली खरीद कर 2935 करोड़ रुपये बिना वजह कंपनियों को लुटा रही है। उद्योगों को भी बहुत रियायतें दी जा रही हैं, लेकिन पेंशनरों को बिजली के यूनिट माफ नहीं किए जा रहे हैं। जबकि बाहरी राज्यों में बिजली निगमों की ओर से अपने पेंशनरों को यह सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

 
पेंशनर्स मांग करते हैं कि बिजली के यूनिटों में रियायत दी जाए। डीए की किश्तों का 23 महीनों का बकाया किश्तों में दिया जाए। जनवरी से छह प्रतिशत डीए नगद रुप में दिया जाए। रहने की जगह मुफ्त दी जाए। हाउस रेंट पेंशन पर ही लागू किया जाए। नया वेतन आयोग स्थापित करके पेंशनरों को नुमाइंदगी देकर संशोधित तनख्वाह स्केल पेंशनरों पर ही लागू किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी कि मांगें जल्द न मानीं, तो 14 सितंबर को प्रदेश स्तर का धरना पावरकॉम हेडआफिस के आगे दिया जाएगा। अगर फि र भी मांगें न मानी, तो संघर्ष तेज किया जाएगा। मांग की कि पेंशनरों को मेडिकल भत्ता काफी कम दिया जा रहा है, उसमें भी बनती बढ़ोतरी करके 2000 रुपये प्रति महीना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed