फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PowerCom, Paddy Season combat tactics, the power will deposit 625 million, Patiala

पावरकॉम जमा करेगा 625 करोड़ की बिजली

Mon, 20 Feb 2017 03:09 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Mon, 20 Feb 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
PowerCom, Paddy Season combat tactics, the power will deposit 625 million, Patiala
पॉवर - फोटो : डेमो ‌फोटो
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) देश के दूसरे राज्यों के पास करोड़ों की बिजली जमा करेगा। यह प्रक्रिया दिसंबर से जारी है और अप्रैल तक चलेगी। यह करोड़ों की बिजली पावरकॉम आने वाले पैडी सीजन और पीक गरमी के मौसम में वापस लेगा ताकि बढ़ती हुई डिमांड को आसानी से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


इस समय पंजाब में बिजली की डिमांड ठंड के कारण काफी कम रह रही है। बिजली की मांग करीब 1020 लाख यूनिट चल रही है जो पावरकॉम अपने तीनों थर्मल प्लांटों बठिंडा, रोपड़ और लहरां मोहब्बत के सभी 14 यूनिट बंद करके भी पूरी कर पा रहा है। पावरकॉम के पास इस समय बिजली की उपलब्धता 1120 लाख यूनिट है।
विज्ञापन


यह बिजली पावरकॉम को सेंटर पूल से, प्राइवेट प्लांटों राजपुरा व तलवंडी साबो के यूनिटों से, बीबीएमबी के शेयर से, विभिन्न हाइडिल प्रोजेक्टों, सोलर व बायोमास प्रोजेक्टों से मिल रही है। इसलिए रोजाना बाकी बच रहे 100 लाख यूनिट बिजली पावरकाम देश के दूसरे राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जेएंडके के पास जमा कर रहा है। यह बिजली पावरकॉम अप्रैल तक जमा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक पावरकॉम करीब साढ़े 12 हजार लाख यूनिट बिजली देश के इन राज्यों के पास ठंड के मौसम में जमा कर लेगा। इस बिजली की कीमत करीब 625 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बाद में यही बिजली पावरकॉम 15 जून से वापस लेगा।

जून से लेकर अगस्त तक पंजाब में पैडी सीजन रहता है। इस दौरान किसानों को खेती ट्यूबवेल चलाने के लिए आठ घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है। ऊपर से इन दिनों पीक गर्मी का सीजन भी रहता है।


ऐसे में पावरकॉम के लिए बिजली की डिमांड पूरी करना मुश्किल हो जाता है लेकिन बैंकिंग सिस्टम के तहत जमा साढ़े 12 हजार लाख यूनिट बिजली के वापस मिलने से बिजली की डिमांड पूरी कर पाना पावरकॉम के लिए आसान रहेगा।

पावरकॉम के डायरेक्टर वितरण केएल शर्मा ने बताया कि इस बार गर्मी में कोई कट नहीं लगेगा। पावरकॉम के पास पर्याप्त बिजली रहेगी जो डिमांड पूरी कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed