{"_id":"573c9aab4f1c1b5b26ac820f","slug":"powercom-chairman-pd-power-eight-hours-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैडी के लिए पूरे आठ घंटे बिजली दी जाएगी : चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैडी के लिए पूरे आठ घंटे बिजली दी जाएगी : चेयरमैन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 18 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में पावरकाम हेडआफिस पहुंचने पर प्रमुख संसदीय सचिव पावर गुरप्रताप सिंह वडाला का स्वागत करते चेयरमैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख संसदीय सचिव पावर गुरप्रताप सिंह वडाला ने बुधवार को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के हेडआफिस का दौरा किया। उनका पावरकॉम के चेयरमैन एवं एमडी इंजीनियर केडी चौधरी ने स्वागत किया। वडाला ने बैठक में पैडी सीजन के दौरान पावरकॉम की ओर से बिजली के किए प्रबंधों का जायजा लिया। इस बैठक में डायरेक्टर प्रबंधकीय गुरबचन सिंह बची, डायरेक्टर वित्त सुभाष अरोड़ा, डायरेक्टर वाणिज्य इंजीनियर सुरिंदर पाल, डायरेक्टर वितरण इंजीनियर केएल शर्मा ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर पावरकॉम चेयरमैन ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी धान की सिंचाई के लिए पूरे आठ घंटे बिजली दी जाएगी। पावरकॉम के पास कोयले के भरपूर स्टाक हैं। चाहे इस साल बिजली की खपत पिछले साल की तुलना में 20 से 25 प्रतिशत अधिक रिकार्ड की गई है, लेकिन इस बढ़ी हुई मांग को पूरा किया जा रहा है। अधिक डिमांड को पूरा करने के लिए बिजली खरीद के समझौते भी कर लिए गए हैं। बिजली सप्लाई सिस्टम मांग के अनुसार बिजली की पूर्ति के लिए पूरी तरह से अपग्रेड किया गया है और राज्य भर में कोई भी 66 केवी ग्रिड ओवरलोडेड नहीं है।