Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   power crisis in Punjab Water levels in dams dropped four thermal units shut down power cuts

पंजाब में बिजली संकट की आहट: बांधों का जलस्तर गिरा, चार थर्मल यूनिट बंद; सवा चार घंटे तक के लग रहे कट

Sat, 28 Nov 2026 10:54 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Nov 2026 10:54 AM IST
सार

इस साल पंजाब में मानसूनी बारिश सामान्य से करीब 34 प्रतिशत कम रही। हिमाचल के जलग्रहण क्षेत्रों में भी कम बारिश के कारण नदियों के जरिये बांधों तक पहुंचने वाले पानी में कमी आई है।

विज्ञापन
power crisis in Punjab Water levels in dams dropped four thermal units shut down power cuts
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आने वाले महीनों में बिजली की उपलब्धता बनाए रखना बड़ी चुनौती बन सकता है। प्रदेश को बिजली और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने वाले प्रमुख बांधों में जलस्तर पिछले साल के मुकाबले काफी नीचे पहुंच गया है। 
विज्ञापन


भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर बांध में पानी की आवक भी लगातार कम बनी हुई है। ऐसे में हाइडल बिजली उत्पादन पर दबाव बढ़ने की आशंका है। दूसरी तरफ राज्य के थर्मल बिजलीघरों की छह बंद इकाइयों में से दो को चालू कर दिया गया है लेकिन अब भी चार इकाइयां बंद हैं। इनसे 1840 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित है।
विज्ञापन


बांधों के मौजूदा जलस्तर की तुलना पिछले साल से करें तो स्थिति में बड़ा अंतर दिखाई देता है। भाखड़ा बांध में जलस्तर 1629.22 फुट दर्ज किया गया है जबकि पिछले साल इसी दिन यह 1669.07 फुट था। यानी 39.85 फुट की गिरावट है। पौंग बांध में पानी का स्तर 1347.74 फुट है, जो पिछले साल के 1372.43 फुट से 24.69 फुट कम है। रणजीत सागर बांध में भी जलस्तर पिछले साल के 523.05 मीटर से घटकर 506.73 मीटर रह गया है। यहां 16.32 मीटर की कमी दर्ज की गई है। देहर डैम में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। यहां जलस्तर पिछले साल से केवल 1.05 फुट कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाखड़ा, पौंग, रणजीत सागर और देहर डैम में पानी कम
जलस्तर में गिरावट के साथ बांधों में पानी की आवक भी पिछले साल के मुकाबले कम है। भाखड़ा में इस समय 4744 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है, जबकि पिछले साल इसी दिन आवक 6121 क्यूसेक थी। पौंग में आवक 3830 से घटकर 2280 क्यूसेक और रणजीत सागर में 2146 से घटकर 815 क्यूसेक रह गई है। देहर डैम में भी पिछले साल के 2891 क्यूसेक के मुकाबले 2082 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है।

बांधों में पानी की कमी का असर आने वाले समय में हाइडल बिजली उत्पादन पर पड़ सकता है। भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर से बिजली उत्पादन के अलावा सिंचाई के लिए भी पानी छोड़ा जाता है। जल भंडारण कम होने और आवक में सुधार नहीं होने की स्थिति में उपलब्ध पानी का इस्तेमाल दोनों जरूरतों को ध्यान में रखकर करना होगा। इससे हाइडल बिजली उत्पादन के लिए पानी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।

चार थर्मल यूनिट अब भी बंद
थर्मल बिजलीघरों की छह बंद इकाइयों में से दो को चालू कर दिया गया है। फिलहाल रोपड़ थर्मल का 210 मेगावाट का चौथा यूनिट, गोइंदवाल का 270 मेगावाट का दूसरा, राजपुरा का 700 मेगावाट का दूसरा और तलवंडी साबो का 660 मेगावाट का पहला यूनिट बंद है। इनकी कुल उत्पादन क्षमता 1840 मेगावाट है।

पंजाब में औसतन बिजली की मांग करीब 9000 मेगावाट रहती है। ऐसे में बांधों में घटते जलस्तर, कम होती आवक और थर्मल इकाइयों के बंद रहने से बिजली आपूर्ति का संतुलन बनाए रखने के लिए अन्य स्रोतों पर निर्भरता बढ़ सकती है। यदि जलस्तर और आवक में सुधार नहीं हुआ तो आगामी महीनों में बिजली प्रबंधन की चुनौती और बढ़ेगी।
 
उपभोक्ताओं को सवा चार घंटे तक झेलने पड़े बिजली कट
पंजाब में शुक्रवार को भी थर्मल बिजलीघरों के चार यूनिट बंद रहे। इससे 1840 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ। बिजली की कमी के चलते विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को सवा चार घंटे तक के कटों का सामना करना पड़ा।

बंद यूनिटों में रोपड़ का 210 मेगावाट का चौथा, गोइंदवाल का 270 मेगावाट का दूसरा, राजपुरा का 700 मेगावाट का दूसरा और तलवंडी साबो का 660 मेगावाट का पहला यूनिट शामिल है। राज्य के थर्मलों की कुल उत्पादन क्षमता 5680 मेगावाट है जबकि शुक्रवार को इनसे 2985 मेगावाट बिजली ही मिल सकी। कुछ यूनिट पूरी क्षमता से भी नहीं चल रहे हैं। इस तरह थर्मलों से 2695 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता उपलब्ध नहीं हो पाई।

पावरकाम को शुक्रवार को थर्मलों से 2985 मेगावाट और हाइडल प्रोजेक्टों से 650 मेगावाट बिजली मिली। अन्य स्रोतों सहित कुल उपलब्धता करीब 3800 मेगावाट रही, जबकि अधिकतम मांग 9000 मेगावाट के पार पहुंच गई। ऐसे में मांग और उपलब्धता के बीच बड़े अंतर के चलते बिजली कट लगाने पड़े।


पंजाब में रोपड़ थर्मल की क्षमता 840 मेगावाट, लहरा मुहब्बत की 920 मेगावाट, गोइंदवाल की 540 मेगावाट, राजपुरा की 1400 मेगावाट और तलवंडी साबो की 1980 मेगावाट है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed