फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Post metric scholarship scam, second day, AAP leaders protest against Minister Dharmasot

करोड़ों का पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला, दूसरे दिन भी मंत्री धर्मसोत के खिलाफ मोर्चे पर डटे रहे आप नेता

Thu, 03 Sep 2020 04:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Post metric scholarship scam, second day, AAP leaders protest against Minister Dharmasot
पटियाला में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की बर्खास्तगी को लेकर नाभा में मंत्री की कोठी के आगे लगाए गए पक्के मोर्चे में वीरवार को भी आप कार्यकर्ता डटे रहे। मोर्चे को और तेज और बुलंद करने के लिए 5 सदस्यीय तालमेल समिति और सलाहकार समिति गठित करने का एलान किया गया। इसमें पार्टी नेता चेतन सिंह जोड़ेमाजरा, गुरदेव सिंह देव मान, जस्सी सोहियां वाला, वरिंदर कुमार बिट्टू और नरिंदर शर्मा को शामिल किया गया। अलग तौर पर गठित की गई सलाहकार समिति में आप नेता नीना मित्तल और ज्ञान सिंह मूंगो को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने कहा कि घोटाला सार्वजनिक होने के 10 दिन बीतने के बावजूद कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने मंत्री को बचाने के लिएजल्दबाजी में हैं। इस कारण जहां आम आदमी पार्टी के धरने जारी हैं वहीं नाभा में धर्मसोत की कोठी के समक्ष पक्का मोर्चा लगाना पड़ा है।
विज्ञापन

देव मान और जस्सी सोहियांवाला ने कहा कि जांच कोई भी एजेंसी करे लेकिन हाईकोर्ट के मौजूदा जजों की निगरानी में समयबद्ध हो। जांच का दायरा 2012-13 तक बढ़ाया जाए क्योंकि बादलों की सरकार के समय भी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में गड़बड़ी हुई है। धर्मसोत के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जितने दस्तावेजी सबूतों के साथ सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है उसकी गंभीरता को देखते हुए धर्मसोत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके फौजदारी मुकद्दमा दर्ज कर लिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed