फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police release farmer leader Jagjit Singh Dallewal from custody

पुलिस का सरेंडर: किसानों के आगे झुका पुलिस प्रशासन, डल्लेवाल रिहा, DMC से सीधा खनौरी बॉर्डर लाया गया

Fri, 29 Nov 2024 09:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 29 Nov 2024 09:41 PM IST
सार

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जल्द ही डीएमसी लुधियाना से रिहा होंगे। पुलिस ने डल्लेवाल को रिहा करने के लिए हामी भर दी है। पुलिस प्रशासन की किसानों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
Police release farmer leader Jagjit Singh Dallewal from custody
डीएमसी अस्पताल में डल्लेवाल के साथ किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना डीएमसी अस्पताल से भर्ती किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को रात करीब नौ बजे पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। उन्हें लेने खनौरी बॉर्डर से किसान नेता पंधेर व अन्य किसान लुधियाना पहुंचे थे। पंधेर व अन्य किसान डल्लेवाल को लेकर खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


इससे पहले किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच शुक्रवार शाम खनौरी बॉर्डर पर बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में किसानों के आगे झुकते हुए पुलिस प्रशासन ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को डीएमसी अस्पताल से छोड़ने की हामी भर दी। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) के प्रदेश महासचिव काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि बैठक में पटियाला रेंज के डीआईजी अमनदीप सिंह सिद्धू के अलावा पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने बिना किसी शर्त के किसानों की मांग को मान लिया और जल्द ही डल्लेवाल को रिहा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर उन्हें लेने के लिए लुधियाना रवाना हुए हैं। रात करीब आठ बजे पंधेर डीएमसी पहुंचे और डल्लेवाल के साथ मुलाकात की। कोटड़ा ने कहा कि रिहाई के बाद डल्लेवाल को सीधा खनौरी बॉर्डर पर लाया जाएगा। जहां वह अपने आमरण अनशन को जारी रखेंगे। 



डल्लेवाल लेंगे अगला फैसला
कोटड़ा ने दावा किया कि डल्लेवाल ने अस्पताल में भी कुछ खाया नहीं है। वहीं डल्लेवाल की जगह बैठे किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडा का अनशन खत्म कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने रविवार को संगरूर में सीएम भगवंत मान की रिहायश के घेराव के बारे में कहा कि डल्लेवाल की रिहाई के बाद यह कार्यक्रम रद किया जाएगा या होगा। इसका फैसला डल्लेवाल के साथ बात करके लिया जाएगा। कोटड़ा ने साफ किया कि शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच के प्रोग्राम पर किसान डटे हैं। जत्थों की शक्ल में किसान आगे बढ़ेंगे। फिर चाहे किसानों को रोकने के लिए सरकारें गोलियां चलाएं या आंसू गैस के गोले दागे। 


डल्लेवाल की सेहत को लेकर पुलिस प्रशासन चिंतित
गौरतलब है कि 26 नवंबर को खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन शुरू करने से पहले ही डल्लेवाल को रात को सोते समय पुलिस उठा कर डीएमसी अस्पताल लुधियाना ले गई थी। किसानों के भड़कने के बाद डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू ने सामने आकर कहा था कि डल्लेवाल की सेहत व उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन चिंतित था, इसलिए उनकी मेडिकल जांच के लिए डल्लेवाल को डीएमसी लाया गया है। इसके बाद किसान जत्थेबंदियां काफी भड़क गई थी और लगातार इसका विरोध करके मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरा जा रहा था। इसी के तहत किसानों ने रविवार को मान की संगरूर रिहायश के घेराव का एलान करने के साथ डीएमसी अस्पताल को घेरने तक की चेतावनी दे दी थी। उधर शुक्रवार को बॉर्डरों पर किसानों के आने का सिलसिला जारी रहा। इसमें काफी गिनती नौजवान व महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed