फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police raiding, Sangrur woman's death, put jam, Sangrur

पुलिस की दबिश से घबराई महिला की मौत, जाम लगाया

Fri, 25 Mar 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 25 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
 Police raiding, Sangrur woman's death, put jam, Sangrur
- फोटो : Demo pic
जिले के गांव मौड़ा में अचानक पुलिस की दबिश से घबराई एक महिला की मौत हो गई। इसके रोष में पीड़ित परिवार ने लोगों को साथ लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। मृतक महिला के पुत्र बिक्कर सिंह और नायब सिंह ने बताया कि वीरवार को उनकी मां सुरजीत कौर तथा परमिंदर कौर घर में अकेली थीं। दोपहर के समय थाना छाजली की पुलिस टीम ठेकेदारों के साथ लेकर घर की तलाशी करने पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को धमकाया और उनके साथ गाली गलौच भी किया।
विज्ञापन


इससे घबराकर उनकी मां सुरजीत कौर जमीन पर गिर गई, जिसे पड़ोसियों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा की गई ज्यादती को उनकी माता सहन नहीं कर पाई जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि उनके घर में दबिश देने वाले पुलिस अधिकारियों तथा मुलाजिमों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। धरने में आम आदमी पार्टी के नेता गुरदेव सिंह, रविंदर सिंह मान, कर्मजीत सिंह खडियाल, पूर्व सरपंच बलदेव सिंह, शेरे पंजाब नौजवान स्पोर्ट्स क्लब के सरपरस्त बेअंत जेजी ने कहा कि पीड़ितों को इंसाफ दिलाया जाएगा। इसके लिए संघर्ष भी करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे एसपी (डी) जसकरन सिंह तेजा, डीएसपी जगतप्रीत सिंह और डीएसपी मनजीत सिंह बराड़ ने कहा कि झगड़े के मामले में पुलिस नायब सिंह की तलाश कर रही थी और इसी कारण पुलिस टीम ने यहां छापामारी की। उन्होंने कहा कि महिला सुरजीत कौर की मौत अचानक हुई है। फिर भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद यदि कोई दोषी पाया गया तो बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed