{"_id":"470b32d0d178f585d2825e2e70b9b3a7","slug":"picketing-in-front-of-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 21 Feb 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक विवाहिता की खुदकुशी मामले में पुलिस की ढीली कारगुजारी से भड़के मृतका के परिवार वालों ने थाना सिटी के सामने रोष धरना लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मृतक लड़की की माता प्रकाश रानी और चाचा रविंदर ने बताया कि श्वेता ने तीन साल पहले संगरूर निवासी जसप्रीत सिंह के साथ प्रेम विवाह करवाया था, लेकिन श्वेता का पति और उसकी सास उसे दहेज के लिए तंग करते थे।
इससे आहत होकर उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता राज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी मोहाली में एक निजी बैंक में अच्छी तनख्वाह पर काम करती थी जबकि उनका दामाद बेरोजगार था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने मांग की कि आरोपी ससुरालियों को गिरफ्तार करके सख्त सजा दी जाए।
थाना सिटी के प्रभारी जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि यह मामला मोहाली पुलिस ने दर्ज करके आरोपी खिलाफ 304बी और 306 का मामला दर्ज किया है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए मोहाली पुलिस को संगरूर पुलिस सहयोग दे रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।