फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Pepsu Road Transport Corporation Suffers heavy loss due to free bus service to Women in Punjab

मुफ्त के सफर ने बिगाड़ा खेल: पंजाब में रोडवेज को 20 दिन में ही साढ़े 11 करोड़ का नुकसान, और बढ़ने की आशंका 

Sun, 25 Apr 2021 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 11:30 AM IST
सार

पीआरटीसी ने 50 लाख रुपये तक रोजाना का नुकसान आंका था, लेकिन औसतन यह 58 लाख तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में इसके रोजाना 65 लाख पार कर जाने की आशंका है।  

विज्ञापन
Pepsu Road Transport Corporation Suffers heavy loss due to free bus service to Women in Punjab
सुनाम में बस में बैठाने से आनाकानी किए जाने पर महिलाओं ने नारेबाजी की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब सरकार ने महिलाओं को खुश करने के लिए मुफ्त बस सफर की सुविधा तो शुरू कर दी, लेकिन इसने पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की मुसीबतें बढ़ा दीं। इस फैसले से उसने 50 लाख रुपये तक रोजाना का नुकसान आंका था, लेकिन औसतन यह 58 लाख तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में इसके रोजाना 65 लाख पार कर जाने की आशंका है। ऐसे पीआरटीसी के लिए अपने मुलाजिमों को सैलरी व पेंशनरों को पेंशन देना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


सूबा सरकार ने एक अप्रैल से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा शुरू की है। बसों में चढ़ने वाली महिला सवारियों के कुछ दिन के आंकडो़ं को औसत मानकर पीआरटीसी ने अनुमान लगाया कि इस फैसले से रोजाना 50 लाख रुपये तक का नुकसान होगा, लेकिन मुफ्त सुविधा के कारण महिला यात्रियों की तादाद बढ़ने लगी तो यह अनुमान धराशाही हो गया और 20 अप्रैल तक ही यह आंकड़ा 58 लाख प्रतिदिन पर पहुंच गया। 
विज्ञापन



अब पीआरटीसी ने इसके महीने के आखिर तक 65 लाख पार कर जाने की आशंका जताई है। यानी कि 20 अप्रैल तक पीआरटीसी को करीब 11 करोड़ 60 लाख का नुकसान हुआ है, जिसके 30 अप्रैल तक 17.40 करोड़ पहुंच जाने का अनुमान है। इस सुविधा के पहले कॉरपोरेशन की बसों से होने वाली दैनिक आय औसतन एक करोड़ 35 लाख रुपये थी, जो घटकर अब 77 लाख रह गई है। इससे पीआरटीसी को अपने खर्चे पूरे करना भी मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस भुगतान के लिए सरकार को लिखा पत्र 
पीआरटीसी ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर 58 लाख रुपये रोजाना के नुकसान के हिसाब से 15 अप्रैल तक का भुगतान करने की मांग की है। इसके लिए महीने के आखिर में सिर पर खड़े सैलरी व पेंशन के खर्चे का हवाला दिया गया है। साथ ही भविष्य में मुफ्त बस सफर का भुगतान एडवांस में करने की गुहार लगाई गई है।

कोरोना के चलते बसें वैसे ही 50 फीसदी कैपेसिटी से चलाई जा रही हैं। उनमें भी महिलाओं के मुफ्त सफर ने कॉरपोरेशन को नुकसान पहुंचाया है। सरकार को लिखा है, उम्मीद है जल्द ही पैसा मिल जाएगा।   - सुरिंदर सिंह, जीएम (आपरेशन), पीआरटीसी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed