फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   pensioners took to the streets at the sun

कड़ी धूप में सड़कों पर उतरे पीआरटीसी पेंशनर

Tue, 09 Jun 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 09 Jun 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
रुकी पेंशनें रिलीज न करने से गुस्साए पीआरटीसी के पेंशनरों ने मंगलवार को कड़ी धूप की परवाह न करते हुए रोष मार्च निकाला। पीआरटीसी रिटायर्ड वर्कर्स भाईचारा मंच एटक के बैनर तले पेंशनरों ने पहले पटियाला डिपो के गेट के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद डिपो की वर्कशाप से झंडे लेकर बस स्टैंड तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस मौके पर एटक लीडर कामरेड निर्मल सिंह धालीवाल, कुलदीप सिंह ग्रेवाल, जोगिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, भजन सिंह, हरभजन सिंह, रूप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के पास पीआरटीसी के 90 करोड़ रुपये फंसे हैं, जो सरकार की ओर से कारपोरेशन द्वारा विभिन्न वर्गों को मुफ्त सफर कराने के एवज में दिए जाते हैं।
विज्ञापन


सरकार यह पैसा जल्द अदा करे, क्योंकि पेंशनरों को पिछले तीन महीनों से पेंशन नहीं मिली हैं। कई साल के पेंशनरी बेनिफिट बकाया पड़े हैं। सरकार की सरकारी ट्रांसपोर्ट प्रति गलत नीतियों के कारण ही पीआरटीसी की वित्तीय हालत खस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पेंशन हर महीने की 10 तारीख से पहले देने, सेवामुक्ति बकाए व मेडिकल बिलों की अदायगी जल्द करने, पेंशन से वंचित मुलाजिमों को यह सुविधा देने, मंच को हर डिपो में पेंशनर भवन बनाकर देने, पीआरटीसी को सरकार की तरफ से 350 करोड़ की मदद देने, पीआरटीसी को पंजाब रोडवेज में मर्ज करने, ठेकेदारी सिस्टम तहत भरती वर्करों को पक्का करने, जनरल मैनेजरों के भ्रष्टाचार की जांच करने की मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed