फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala closed mixed impact, income tax, red, protest, Patiala

पटियाला बंद का मिलाजुला असर

Sat, 18 Jun 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 18 Jun 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Patiala closed mixed impact, income tax, red, protest, Patiala
पटियाला बंद के आह्ववान पर दुकानों में लटके ताले। - फोटो : अमर उजाला
व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी की ओर से दिए पटियाला बंद के आह्वान का शनिवार को मिला-जुला असर देखने को मिला। बाजारों में कहीं दुकानें खुली रहीं, तो कहीं बंद रहीं। बाद दोपहर सारे बाजार खुल गए। इससे पहले व्यापारियों ने इकट्ठे होकर किला चौक में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि सरकार की ओर से व्यापारियों को तंग करने के लिए विभिन्न विभागों का सहारा लिया जा रहा है। जो बेहद गलत है और इसे सहन नहीं किया जाएगा। बंद की काल इनकम टैक्स विभाग की ओर से शुक्रवार को नाभा गेट बाजार की कुछ दुकानों पर की गई रेड के विरोध में दी गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को बंद की काल के दौरान गुड़ मंडी, किला चौक, नाभा गेट बाजार, सरहंदी बाजार, सन्नौरी अड्डा बाजार, त्रिपड़ी बाजार समेत कई और बाजारों में कहीं दुकानें बंद मिलीं, तो कहीं खुली मिलीं। जबकि बाद दोपहर सारे बाजार खुल गए। इस मौके पर पटियाला व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी के प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि आमदन कर विभाग की ओर से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। व्यापारी विरोधी नीतियों के कारण ही राज्य में व्यापार पहले ही डूबने के किनारे पर है।
विज्ञापन


इसके साथ ही विभाग की ओर से रेड डाल कर दुकानदारों को तंग किया जा रहा है। व्यापारियों की ओर से बनता टैक्स समय पर भरवाया जा रहा है। जबकि विभाग व्यापारियों पर और टैक्स जमा कराने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए आए दिन विभागीय टीमों की ओर से फर्मों व दुकानों पर छापामारी करके डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने शहर के व्यापारियों को अपील की कि सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed